{"_id":"652846fd17109c9c9a0bfb46","slug":"90000-after-reporting-the-robbery-to-the-police-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-9396-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - पुलिस को लूट की सूचना देकर 90 हजार हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - पुलिस को लूट की सूचना देकर 90 हजार हड़पे
Fri, 13 Oct 2023 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 13 Oct 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
- ट्रांसपोर्ट मालिक से पैसे हड़पने के लिए मुंशी ने रचा षड्यंत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। ट्रांसपोर्ट मालिक के पैसे हड़पने के इरादे से मुंशी ने 90 हजार रुपये का कर्ज उतार कर पुलिस को लूट की झूठी सूचना दे दी। पुलिस ने पहुंच कर कुछ ही देर में मुंशी का झूठ पकड़ लिया। मुंशी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।
बृहस्पतिवार दोपहर शेरनगर निवासी मोनिश ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी कि वह बाइक पर मखियाली-बिलासपुर मार्ग पर जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने उससे 90 हजार रुपये लूट लिए। डायल 112 टीम के साथ मंडी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। मोनिश ने बताया कि वह ट्रांसपोर्टनगर में ट्रासंपोर्टर मोनू के यहां मुंशी है। बुधवार को उसके पास बिल्टी के 90 हजार रुपये आए थे। यहीं रुपये उससे लूटे गए है। मंडी कोतवाली पुलिस ने बताया कि जब पुलिस ने उससे सवाल जवाब किया तो मोनिश का झूठ पकड़ा गया। उसने पुलिस को बताया कि उसने कूकड़ा निवासी सोनू से रुपये उधार लिए थे। उसने 90 हजार रुपये सोनू का कर्ज उतार कर लूट की झूठी सूचना दी थी। पुलिस का कहना है कि अभी मोनिश से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों को जानकारी दे दी है। अधिकारियों के आदेश पर कार्रवाई की जाएगी।