{"_id":"60d4c9158ebc3e6ef90518a7","slug":"90-thousand-grabbed-from-retired-air-force-officer-muzaffarnagar-news-mrt5443116102","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायुसेना के सेवानिवृत्त अफसर से 90 हजार हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायुसेना के सेवानिवृत्त अफसर से 90 हजार हड़पे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आवास विकास कॉलोनी निवासी वायुसेना के सेवानिवृत्त अफसर अरविंद कुमार ने पुलिसकर्मी व उसकी पत्नी पर दुकान से 90 हजार की टाइल्स लेकर रुपये न देने और धमकी देने का आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी निवासी अरविंद कुमार वायुसेना से जूनियर वारंट ऑफिसर पद से करीब तीन साल पूर्व सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने कॉलोनी में ही टाइल्स की दुकान खोल ली थी। पीड़ित के अनुसार आवास विकास कॉलोनी निवासी यूपी पुलिस में कांस्टेबल शेखर खाटियान अपनी पत्नी मंदाकिनी के साथ करीब एक साल पूर्व उनकी दुकान से अपने मकान के लिए 90 हजार रुपये की टाइल्स खरीदकर गांव लच्छेड़ा ले गया था। खरीदी गई टाइल्स के रुपये आरोपी व उसकी पत्नी ने एक माह में देने का वादा किया था। आरोप है कि अब तक भी कांस्टेबल व उसकी पत्नी ने अरविंद कुमार के रुपये नहीं लौटाए। रुपयों का तकादा करने पर आरोपी ने कुछ समय पूर्व मंसूरपुर थाने में अरविंद व उनके पिता के खिलाफ फर्जी शिकायत दे दी, जिस पर उन्होंने बेगराजपुर चौकी पहुंचकर सारे साक्ष्य पुलिस के समक्ष रखे, जिसके बाद मामला निपटा। पीड़ित का कहना है कि अब आरोपी कांस्टेबल द्वारा उसे लगातार धमकियां दी जा रहीं हैं, जिससे उसे अपने व परिवार के अन्य सदस्यों को फर्जी मामलों में फंसाने का डर सता रहा है। पीड़ित ने बुधवार को एसएसपी अभिषेक यादव से मिलकर उनसे कार्रवाई की गुहार लगाई, जिस पर एसएसपी के आदेश पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल व उसकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।