फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   90 patients cured, 19 new infected found

90 मरीज ठीक, 19 नए संक्रकित मिले

Tue, 08 Jun 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
90 patients cured, 19 new infected found
90 मरीज ठीक, 19 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना संक्रमित 90 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 19 नए संक्रमित मिले हैं। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या घट कर 438 हो गई है।
सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने बताया कि मंगलवार को जिले में 19 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें 11 पुरुष और आठ महिलाएं शामिल हैं। शहरी क्षेत्र में सबसे ज्यादा 13 मरीज मिले हैं, जबकि देहात में छह मरीज मिले हैं। इनमें मोरना में चार, जानसठ में एक, खतौली में एक मरीज मिला है। बघरा, शाहपुर, चरथावल, पुरकाजी, बुढ़ाना ब्लॉक क्षेत्र में कोई मरीज नहीं मिला। 90 मरीज ठीक हुए हैं। जिले में अब तक 30387 मरीज मिले है, जिनमें से 29686 मरीज ठीक हो गए है। अब जनपद में 438 मरीजों का उपचार हो रहा है। इनमें से 415 मरीज होम आईसोलेट है तथा 23 मरीज अस्पताल में भर्ती है।

जिले में 7300 लोगों को टीका लगा
मुजफ्फरनगर। जिले में मंगलवार को 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 4679 लोगों का टीकाकरण किया गया। 18 से 44 आयु वर्ग में 2621 लोगों ने अपना वैक्सीनेशन कराया है। सीएमओ डॉ महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि मंगलवार को जनपद में 7300 लोगों का कोरोना टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि 45 वर्ष से अधिक आयु के 4679 लोगों को टीकाकरण किया गया, जिनमें से 4312 लोगों को प्रथम डोज लगाई गई तथा 367 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। जनपद में आज 18 से 44 आयु वर्ग में 2621 लोगों ने अपना टीकाकरण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed