{"_id":"61784b5dbb42942702238626","slug":"9-year-old-boy-shot-muzaffarnagar-news-mrt562417067","type":"story","status":"publish","title_hn":"महमूदनगर में दो पक्षों में संघर्ष, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महमूदनगर में दो पक्षों में संघर्ष, फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौ साल के बच्चे को लगी गोली
मुजफ्फरनगर। महमूदनगर में सोमवार देर रात मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। जमकर मारपीट के साथ ही एक पक्ष द्वारा हवाई फायरिंग कर दी गई, जिसमें रिश्तेदारी में आया नौ साल का बच्चा गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला महमूदनगर निवासी वाजिद और आजाद बढ़ई का काम करते हैं। सोमवार शाम के समय आजाद आरी लेने के लिए वाजिद की वर्कशॉप पर गया था, जहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों में हाथापाई हो गई, जिसमें आजाद की नाक पर चोट लग गई। घायल आजाद ने घर जाकर मारपीट की जानकारी दी, जिसके बाद वह अपने भाइयों गुलशेर व मुरसलीम के साथ हथियार लेकर वाजिद की वर्कशॉप पर जा पहुंचा और हवाई फायरिंग कर दी। इसमें वर्कशॉप से सटे मकान की छत पर खड़ा रिश्तेदारी में आया गांव ढिंढावली निवासी नौ साल का बच्चा मोहम्मद जैद हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। शोर मचाने पर हमलावर वहां से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चे को ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराते हुए एक पक्ष से आजाद और दूसरे पक्ष से वाजिद को हिरासत में ले लिया। दो अन्य आरोपी फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ पुलिस की ओर से अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।