{"_id":"679d23867f477e727c0bc44d","slug":"9-new-buses-included-in-roadways-fleet-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-138866-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: रोडवेज के बेड़े में 9 नई बसें शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: रोडवेज के बेड़े में 9 नई बसें शामिल
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को रोडवेज के बेड़े में नई 9 बसें शामिल हो गई। यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए इन बसों को दिल्ली से ऋषिकेश व देहरादून मार्ग पर चलाया जाएगा।
वर्तमान में प्रयागराज में कुंभ मेला चल रहा है। जिस कारण परिवहन निगम की 110 बसों को वहां डयूटी के लिए भेजा गया है। इन बसों के जाने के कारण यहां पर देहात व लंबी दूरी वाले मार्ग पर संचालित की जाने वाली अधिकांश बसें प्रयागराज चली गई। परिणाम स्वरूप यात्रियों को परेशानी हो रही है। शुक्रवार को परिवहन निगम के बेड़े में 9 नई रोडवेज शामिल हुई है। इससे पहले भी 15 नई बसें मिल चुकी है। इन सभी बसों को दिल्ली से ऋषिकेश, हरिद्वार, देहरादून, लखनऊ मार्ग पर संचालित किया गया है। परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो के एआरएम प्रभात कुमार सिन्हा ने बताया कि यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए व्यवस्था बनाई जा रही है।