फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   9 dead cattle found in a canter, one accused in custody, case registered

Muzaffarnagar News: कैंटर में मिले 9 मृत गोवंश, एक आरोपी हिरासत में, मुकदमा दर्ज

Sat, 19 Apr 2025 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
9 dead cattle found in a canter, one accused in custody, case registered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खतौली। गंगनहर पटरी पर मोहल्ला बालाजीपुरम के सामने हिंदू संंगठन से जुड़े एक कार्यकर्ता ने पीछा कर गोवंश लदे कैंटर को पकड़ा। कैंटर में 9 गोवंश मृत मिले, जबकि दो गाय, एक बछड़ा जीवित मिले। चालक कैंटर को छोड़कर भाग गया। वहीं कैंटर से कूदकर भाग रहे कैराना के गांव पावटी कलां निवासी इमरान को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया गया। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया।
गांव खेड़ी राजपूतान निवासी संजीव कुमार शुक्रवार सुबह किसी कार्य से जा रहा था। जब वह सठेड़ी गंगनहर पुल पर पहुंचा तो एक कैंटर में गोवंश होने के शक पर उसने उसका पीछा किया। चालक कैंटर को हरिद्वार की ओर भागकर ले जाने लगा। संजीव ने अपने संगठन के लोगों को सूचना दी, तब वह भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

कैंटर को बालाजीपुरम के सामने पकड़ लिया गया। चालक कूद कर फरार हो गया, जबकि कैंटर से कूद कर भाग रहे कैराना के गांव पावटी कलां निवासी इमरान को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वह गोवंश को लादकर तस्करी कर बिहार प्रांत जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि कैंटर में 9 गोवंश मृत व दो गाय, एक बछड़ा जीवित मिला। बछड़े के पैर टूटे हुए हैं, उसका उपचार कराया जा रहा है। गोवंश पकड़े जाने की जानकारी मिलने पर हिंदू संगठनों से जुड़े अन्य दर्जनों कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

खतौली थाना पुलिस ने बताया कि संजीव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कैंटर को सीज कर मंडी चौकी पर खड़ा किया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed