फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: bride have gone with cash and jwellery in weddings

शादी का अनोखा मामला: सात फेरे होते ही दुल्हन नगदी-जेवरात लेकर फरार, हर कोई हैरान, जानें पूरा मामला

Mon, 12 Apr 2021 11:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 12 Apr 2021 11:20 AM IST
सार

  • मेरठ में शादी को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया
  • सात फेरों के बाद दुल्हन एक लाख रुपए और जेवरात लेकर फरार 
  • दूल्हा पक्ष ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की 

विज्ञापन
Meerut News: bride have gone with cash and jwellery in weddings
दुल्हन

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में शादी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। परतापुर में हाईवे स्थित शिव मंदिर में शादी के सात फेरों के बाद ही दुल्हन एक लाख रुपये और कुछ जेवरात लेकर शादी समारोह स्थल से फरार हो गई। परिजनों से बात करने का बहाना बनाकर युवती मंदिर की दीवार फांदकर चली गई। घटना से हैरान दूल्हे पक्ष के लोगों ने पुलिस को तहरीर दी।

विज्ञापन


मोहम्मदपुर गूमी गांव जिला मुजफफरनगर निवासी देवेंद्र की काफी समय से शादी नहीं हो रही थी। शुक्रवार को प्रदीप निवासी मोदीनगर का फोन आया कि शादी करनी है तो एक लाख रुपये का इंतजाम कर लो। शनिवार को ही शादी हो जाएगी। देवेंद्र ने शनिवार की जगह रविवार को शादी करने के लिए कहा। इसके चलते रविवार को मोहिद्दीनपुर बाग स्थित शिव मंदिर में शादी समारोह तय किया गया।
विज्ञापन


देवेंद्र अपने परिवार के कुछ लोगों को लेकर पहुंच गया। शादी की रस्म के दौरान जब चार फेरे पूरे हुए तो दुल्हन ने तय किए गए एक लाख रुपये मांगे। पैसा लेने के बाद उसने जेवरात की भी मांग की। फिर सात फेरों को पूरा किया। इसके बाद युवती अपने परिजनों से कमरे में बात करने का बहाना बनाकर वहां से चली। कुछ ही देर में युवती ने मंदिर की दीवार फांद दी और नकदी एवं जेवरात लेकर भाग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सनसनीखेज खुलासा: सुसाइड नोट से खुला चाची-भतीजे की मौत का बड़ा राज, पुलिस अफसर भी हैरान

युवती के साथ आई मौसी और एक अन्य व्यक्ति भी दुल्हन की तलाश करने के बहाने से भाग गए। काफी देर इंतजार करने के बाद देवेंद्र ने उनके नंबर पर फोन किया तो झांसा दिया जाता रहा। परेशान होकर दूल्हा पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। लुटेरी दुल्हन के ऐसे मामले पहले भी कुछ जिलों में सामने आ चुके हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed