फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   किराना गोदाम में आग लगने से लाखों का सामान राख

किराना गोदाम में आग लगने से लाखों का सामान राख

Tue, 07 May 2019 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
किराना गोदाम में आग लगने से लाखों का सामान राख
चरथावल। एक किराना व्यापारी के गोदाम में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना के बावजूद फायरब्रिगेड घंटों बाद मौके पर पहुंची। तब तक आग पर काबू पा लिया गया था।
विज्ञापन

नगर पंचायत कार्यालय के सामने बस्ती में नंगला राई निवासी मुश्ताक का किराना के सामान का गोदाम है। उनकी दुकान नगर पंचायत की दुकानों में है। सोमवार शाम नगर पंचायत कार्यालय के सामने गली में स्थित गोदाम में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। आसपास के दुकानदारों और बस्ती के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू करने में एकजुटता दिखाई। रेत और पानी आदि संसाधनों से आग पर काबू पाया। थाने से चंद कदम की दूरी पर स्थित घटना स्थल पर थाने से फोर्स भी पहुंची। फायरब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन घंटों बाद भी दमकल विभाग की गाड़ी नहीं पहुंची। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया। फायरब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने तक आग पर काबू पा लिया गया था। अचानक हुए अग्निकांड में कई लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed