फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   स्कूलों के बच्चों ने नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी का मनमोहा

स्कूलों के बच्चों ने नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी का मनमोहा

Fri, 03 May 2019 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
स्कूलों के बच्चों ने नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी का मनमोहा
देवबंद (सहारनपुर)। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मेला पंडाल में बुधवार की रात्रि डांस देवबंद डांस (एक शाम बाल नृत्य के नाम) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी का मनमोह लिया। प्रतियोगिता में राधिका ने शानदार नृत्य कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन फिल्म प्रोड्यूसर आरएस राणा के प्रतिनिधि मनोज सिंह राणा ने फीता काटकर जबकि मंच उद्घाटन भाकियू के प्रदेश महासचिव मोनू त्यागी ने किया। शमा रोशन मेला चेयरमैन मनोज सिंघल ने की तथा दीप प्रज्ज्वलित मेला कोतवाल रणवीर सिंह ने किया। मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित क्षत्रिय महासभा के प्रदेशाध्यक्ष नाथी सिंह पुंडीर, सरस्वती माल्यार्पण डा. सत्या शर्मा ने किया। इसके उपरांत बच्चों ने धार्मिक, देशभक्ति और फिल्मी गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। मां तुझे सलाम, मैं मायके चली जाऊंगी, चिकनी चमेली आदि गीतों पर बच्चों ने एकल व समूह में नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। प्रतियोगिता में राधिका पुत्री सुनील दत्त ने प्रथम, वंशिका पुत्री अरविंद ने द्वितीय एवं अजीत गरुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आयोजकों की और से विजेता व प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया। साथ ही अतिथियों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में अंजली, मुस्कान व वैभवी शर्मा शामिल रहीं। संचालन आबाद अली व फहीम उस्मानी ने संयुक्त रूप से किया। अंत में कार्यक्रम संयोजक तसलीम कुरैशी, पिंटू शर्मा व नितिन गर्ग ने सभी का आभार जताया। इस दौरान महामंडलेश्वर सिंधूराज सागर महाराज, सीओ अजय शर्मा, डा. राजेश वर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष इशान गौड़, तौसीफ कुरैशी, सऊद उस्मानी, अमन तायल, चौधरी धारा सिंह, जर्रार बेग, शुभलेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed