{"_id":"5cb4ca2dbdec224b9d4f7cc5","slug":"81555352109-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यशाला में बताई ग्रीन इंजन की खूबियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यशाला में बताई ग्रीन इंजन की खूबियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के पालीटेक्निक संकाय में आयोजित द इनलाइटमेंट-3 टेक्निकल सेमिनार में द्वितीय तथा तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने नई-नई खोजों पर अपने विचार रखे। ग्रीन इंजन पर चर्चा करते हुए उसकी खूबियों की जानकारी दी गई।
कार्यशाला में विद्यार्थियों ने अपकेंद्रीय पंप, गतिपाल पहिया, कपलिंग, गियर, स्प्रिंग, पश्चाग्र पंप, गवर्नर, शाफ्ट आदि मैकेनिकल प्रकरण पर विचार रखे। अध्यापिका हिमशिखा गर्ग ने ग्रीन इंजन के प्रभावों तथा गुणों की जानकारी दी। बताया कि ग्रीन इंजन आगामी युग के लिए महत्वपूर्ण आविष्कार है। यह इंजन परंपरागत इंजनों से भिन्न तथा प्रदूषण रहित है। मैकेनिकल विभाग के प्रवक्ता प्रवीण कुमार नेॅऊर्जा स्त्रोतों की उपयोगिता बताई। मैकेनिकल विभागाध्यक्ष आशीष कुमार ने सेमिनार से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास तथा सकारात्मक ऊर्जा का सृजन होता है। प्रवक्ता गौरव कुमार तथा अक्षय कुमार ने रोबोटिक्स के बारे में बताया। इस अवसर पर प्राचार्य डा. आरके सैनी, तृतीय वर्ष के छात्र सौरभ कुमार, आलोक कुमार सैनी, आकाश कुमार तथा मोहन कुमार आदि मौजूद रहे।