फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रही महिलाओं का हुआ सम्मान

सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रही महिलाओं का हुआ सम्मान

Sat, 09 Mar 2019 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रही महिलाओं का हुआ सम्मान
सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रही महिलाओं का हुआ सम्मान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सामाजिक संस्थाओं ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रही कई महिलाओं का सम्मान हुआ। मंजिल-ए-राहत ने रन फार नाइन का आयोजन किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जागरूकता को शिविर लगाया।
मंजिल-ए-राहत एवं फॉग्सी ने मासिक स्वास्थ्य जागरूकता के लिए रन फॉर नाइन का आयोजन किया। वक्ताओं ने समाज के लोगों को जागरूक किया। मुख्य अतिथि शहर विधायक कपिल देव अग्रवाल, सीडीओ अर्चना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल तोमर, सामाजिक कार्यकर्ता अनु अग्रवाल व नीरू शर्मा ने विचार रखे। मंजिल-ए-राहत संस्था की अध्यक्ष डॉ तारिणी तनेजा ने कहा कि मासिक चक्र कोई कलंक नहीं है। इसकी जागरूकता एवं शिक्षा बहुत जरूरी है। महिलाओं को मासिक स्वास्थ्य की जागरूकता के लिए जीआईसी मैदान से रैली का शुभारंभ किया गया, जो प्रकाश चौक तक पहुंची। इस दौरान शहर की महिला चिकित्सक डॉ इंदिरानी गुप्ता, डॉ नीरजा, डॉ याचना सचदेवा, डॉ प्रीति गर्ग, डॉ विनिता सिंगल, डॉ मंजू गुप्ता, डॉ निशा मलिक, डॉ रेखा सिंह, कैप्टन राहुल कुशवाह तथा उनकी एनसीसी टीम के अलावा शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रैली का समापन ईएनटी सर्जन डॉ एमके तनेजा ने योग के साथ कराते हुए कहा कि मणिचक्र के संचालन द्वारा समस्त स्त्रिी रोगों से बचाव किया जा सकता है।
विज्ञापन

प्रयत्न संस्था ने महिला दिवस पर नि:शुल्क महिला हेल्थ मेले का आयोजन किया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। वूमेन ऑफ द ईयर का पुरस्कार रीना अग्रवाल, डॉ रिंकू एस गोयल को दिया गया। कार्यक्रम में सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ नूतन जैन ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ आरबी सिंह, डॉ विवेक ने महिलाओं का आधुनिक मशीनों ने बॉडी चेकअप किया। गीतांजलि वर्मा, यशिका चौहान, प्रयत्न अध्यक्ष समर्थ प्रकाश, बीना शर्मा, डॉ मुकेश अरोरा, असद फारूकी, संतोष शर्मा, प्रीति भारद्वाज, गुंजन अरोरा, सपना सिंघल, अशोक चावला, सोनिया लूथरा, रश्मि मिश्रा, अनुराधा वर्मा, विश्वरतन, चारू, अभय गुप्ता, शुभांगिनी प्रसाद, डॉ बलजीत कौर, अरविंद गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने पूर्व प्राइमरी पाठशाला झांसी की रानी में कार्यक्रम आयोजित किया। महिलाओं को उनके अधिकारों के लिए कानूनी जानकारी दी गई। न्यायाधीश विपिन कुमार, आचार्यकुल के होतीलाल शर्मा, लोकेशचंद्रा, सुरेंद्रपाल सिंह, रजनी पंवार आदि ने विचार रखे। महिला अधिकारों पर लवी अग्रवाल, पुष्पा रानी, सरिता रानी, सीमा सैनी आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed