फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शहीद जवानों के परिवारों को सरकारी उत्सव में शामिल करे सरकार : किरणपाल

शहीद जवानों के परिवारों को सरकारी उत्सव में शामिल करे सरकार : किरणपाल

Fri, 08 Mar 2019 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
शहीद जवानों के परिवारों को सरकारी उत्सव में शामिल करे सरकार : किरणपाल
शहीद जवानों के परिवारों को सरकारी उत्सव में शामिल करे सरकार : किरणपाल
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। भारतीय किसान संघ ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

शुक्रवार को भायला गांव में भारतीय किसान संघ की बैठक में ब्लाक महामंत्री किरणपाल सिंह राणा ने कहा कि पुलवामा आतंकी हमला घृणित कृत्य था। इसकी जितनी भी निंदा की जाए, कम है। लेकिन हमारे वायु सेना के वीर जवानों ने एलओसी में एयर स्ट्राइक कर कई आतंकी अड्डों को नेस्तनाबूद कर पुलवामा हमले का बदला ले लिया है। उन्होंने सरकार से शहीद जवानों के परिवार को सरकारी उत्सव में शामिल करने की भी मांग की है। प्रदेश संयोजक श्यामवीर त्यागी ने कहा कि सरकार ने किसान सम्मान निधि योजना लागू कर सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री से योजना की धनराशि में इजाफा करने की मांग की है। जिला कोषाध्यक्ष मुनेश त्यागी और जिला उपाध्यक्ष ठाकुर राजपाल सिंह ने भायला गांव में डा. शक्ति सिंह के मकान में हुई चोरी की वारदात का खुलासा न होने पर पुलिस की कार्यप्रणाली के प्रति रोष जताया है। इस दौरान किसानों ने भाजपा के वरिष्ठ नेता राजकुमार त्यागी के निधन पर शोक जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर राहुल, आनंद, विजेपाल, सुभाष, अशोक आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed