फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सीएचसी पर आयुष्मान भारत योजना के कार्ड बांटे

सीएचसी पर आयुष्मान भारत योजना के कार्ड बांटे

Tue, 05 Mar 2019 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी पर आयुष्मान भारत योजना के कार्ड बांटे
चरथावल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर विकास खंड क्षेत्र का चयनित लोगों को कार्ड आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड वितरित किए गए।
विज्ञापन

सीएचसी पर सोमवार को आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह संयोजक श्रीमोहन तायल ने कहा कि किसी भी प्राइवेट बीमा कंपनी में इतनी बीमारी कवर नहीं है। पीएम नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना में अधिकांश गंभीर बीमारियां कवर की गई है। उन्होंने पीपलशाह और नगलां राई के लोगों को कार्ड वितरित किए। क्षेत्र के लोगों ने शिकायत रखी कि सीएचसी पर आष्युमान मित्र होने के बावजूद अभी तक कार्ड बनवाने की सुविधा नहीं की गई है। जिससे लोगों को प्राइवेट जनवानी केंद्रों पर जाना पड़ रहा है। हालांकि लखनऊ मुख्यालय से 1300 कार्ड बनकर आए हैं, जिनका वितरण भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। केंद्र प्रभारी डॉ. सतीश कुमार, मनीष कुमार, रविकांत त्यागी, सचिन धीमान, भीमसैन गुप्ता, दिनेश वर्मा, राधेश्याम मौजूद रहे। उधर, व्यापारियों की बैठक में तायल ने सहारनपुर में व्यापार प्रकोष्ठ के होने वाले सम्मेलन में कस्बे एवं देहात से भारी तादात में चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed