फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   एयर सर्जिकल स्ट्राइक पर झूमे शहीदों के परिजन

एयर सर्जिकल स्ट्राइक पर झूमे शहीदों के परिजन

Wed, 27 Feb 2019 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
एयर सर्जिकल स्ट्राइक पर झूमे शहीदों के परिजन
पाकिस्तान को खाक में मिला दो
विज्ञापन

भोपा। पुलवामा के आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना द्वारा मंगलवार तड़के पाकिस्तान में घुुसकर आतंकी कैंपों के खिलाफ की गई एयर सर्जिकल स्ट्राइक का शहीदों के परिजनों ने खुलकर स्वागत किया है। अमर शहीद अमरेश पाल व मनोज कुमार के परिजनों ने सेना के इस कदम का पुरजोर समर्थन करते हुए प्रधानमंत्री व सेना से आतंक को पालने वाले पाक को खाक में मिलाने की भी मांग की।
क्षेत्र के गांव निरगाजनी निवासी जवान मनोज कुमार छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले में शहीद हुए थे। शहीद मनोज की मां राजेश देवी ने एयर सर्जिकल स्ट्राइक को सेल्यूट करते हुए कहा कि जब भी कोई लाल सीमा पर शहीद होता है, उन्हें अपने बेटे की शहादत याद आती है। आतंक को पालने, पोसने वाले पाकिस्तान को पुलवामा के आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेना ने जो जवाब दिया है, उससे यह संदेश पूरी दुनिया में गया है कि अब देश कमजोर नहीं रहा। वहीं, कारगिल शहीद गांव बेलड़ा निवासी शहीद अमरेश पाल के परिजनों का कहना है कि जो जख्म पाक ने दिए थे, उन पर भारत के सैनिकों ने पाक परस्त तीन सौ से अधिक आतंकियों को मौत के घाट उतार कर मरहम लगा दिया है।
विज्ञापन


पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए
उधर, पाकिस्तान में आतंकी कैंपों पर की गई एयर सर्जिकल स्ट्राइक के दूसरे दिन भी कस्बे में जश्न का माहौल रहा। युवाओं ने कस्बे में विजयी जुलूस निकालकर मिष्ठान वितरित किया। लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए । पंकज माहेश्वरी, हरीश राठी, मनु बालियान, विजय राठी, रोहित सैनी, अमित कश्यप, अमरदीप, कुणाल वालिया, डॉ विनीत राठी व संजू मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed