फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   डिग्री कालेज में कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल

डिग्री कालेज में कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल

Wed, 13 Feb 2019 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
डिग्री कालेज में कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल
डिग्री कॉलेज में कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल
विज्ञापन

खतौली। केके जैन डिग्री कालेज में तीन माह से वेतन नहीं मिलने को लेकर शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रारंभ कर दी है। कर्मचारियों ने वेतन की मांग को लेकर कालेज में धरना प्रदर्शन किया। कालेज शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ने अपनी मांग का एक ज्ञापन भी प्राचार्या को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 18 फरवरी तक उनका वेतन नहीं मिला तो विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा-2019 में कर्मचारी कार्य बहिष्कार करेंगे।

मंगलवार को डिग्री कालेज के शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के सभी कर्मचारियों ने बेमियादी हड़ताल प्रारंभ की। कर्मचारियों ने अपनी मांग को लेकर कालेज में धरना प्रदर्शन किया। संघ के अध्यक्ष आकाश जैन का कहना था कि महाविद्यालय प्राचार्या एवं शिक्षक के मध्य अवकाश संबंधी विवाद प्रकरण के चलते विगत तीन माह से क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, मेरठ द्वारा वेतन बिल पारित नहीं किया जा रहा है। महाविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का माह दिसंबर 2018 से वेतन 11 फरवरी 2019 तक भी नहीं मिला है, जिससे कर्मचारियों को बहुत आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वेतन नहीं मिलने को लेकर कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। कर्मचारी संघ ने बेमियादी हड़ताल करने का निर्णय सोमवार को बैठक करके लिया था। कर्मचारी संघ ने प्राचार्या को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि अगर 18 फरवरी तक उनको वेतन नहीं मिलता है, तो विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा-2019 में सभी कर्मचारी कार्य बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed