फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भाकियू का अस्पताल पर हंगामा

भाकियू का अस्पताल पर हंगामा

Thu, 31 Jan 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
भाकियू का अस्पताल पर हंगामा
भाकियू का अस्पताल पर हंगामा
विज्ञापन

पुरकाजी। सीएचसी के कर्मचारियों पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में हंगामा किया। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा खेद व्यक्त करने पर भाकियू कार्यकर्ता लौट गए। मंगलवार को पुरकाजी निवासी अब्दुल्ला गांव गोधना निवासी मेहराज अपने पुत्रों को पुरकाजी सीएचसी पर रैबीज का इंजेक्शन लगवाने आए थे। आरोप है कि अस्पताल पर रैबीज का इंजेक्शन ना होने की बात कहते हुए वहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार कर अस्पताल से भगा दिया। मामले को लेकर भाकियू कार्यकर्ता ब्लाक अध्यक्ष मांगेराम त्यागी के नेतृत्व में बुधवार को अस्पताल पहुंचे और हंगामा करते हुए स्वास्थ्य कर्मियों के विरुद्घ नारेबाजी शुरु कर दी। काफी देर तक चले हंगामे के बाद स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा खेद व्यक्त करने पर भाकियू कार्यकर्ता वापस लौट गए। इस दौरान संजय त्यागी, आरिफ अहमद, मेहराज, शुभम त्यागी, सुशील कुमार, साहिल, फरमान आदि मौजूद रहे।


बापू को श्रद्धांजलि दी
पुरकाजी। तुगलकपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनको याद किया गया। गांधीजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके उपरांत स्पर्श कुष्ठ अभियान कार्यक्रम का आयोजन कर गांधीजी की भूमिका निभा रहे छात्र विनीत कुमार के नेतृत्व में विद्यार्थियों को जनपद को कुष्ठ रोग से मुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई। सीएचसी से आए राजीव अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को कुष्ठ रोग के लक्षण व उसके उपचार के बारे में बताय। कहा कि कुष्ठ रोगी से भेदभाव ना करें, कुष्ठ रोगी को अलग रखने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा उन्होंने मदिरा पान, धूम्रपान, अन्य नशे का त्याग करने की अपील की। इस दौरान गांधीजी बने छात्र विनीत ने जहां चरखा चलाकर सभी देश वासियों को एक रहने का संदेश दिया। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की रेल यात्रा व वहां पर हुई बदसलूकी का चित्रण कर सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में गांधीजी बना छात्र व चरखा दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बना रहा. जिसे स्कूल प्रबंधन द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मैराज खालिद रिजवी, रश्मि, अलका, लक्ष्मी, शबनूर , शहीन, गौरव, कार्तिक, निखिल, दानिश, हरमन, हिमांशु, शहनाज, मुस्कान, आरजू, सादिया, मोहित, हिना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed