फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   महिलाओं को सशक्त बनाने की जरूरत : दीपमाला

महिलाओं को सशक्त बनाने की जरूरत : दीपमाला

Sun, 13 Jan 2019 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं को सशक्त बनाने की जरूरत : दीपमाला
समाज में महिलाओं को सशक्त बनाने की आवश्यकता : दीपमाला
विज्ञापन

देवबंद। भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (प्रकल्प) की संयोजिका दीपमाला शर्मा ने महिला मोर्चा की नवनियुक्त नगराध्यक्ष डा. कांता त्यागी का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।

शनिवार को मंगलौर चौकी पर हुए कार्यक्रम में दीपमाला ने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें निर्णय लेने के लिए यह बड़ा कदम है। नवनियुक्त नगराध्यक्ष डा. कांता त्यागी ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उन्हें सामाजिक और पारिवारिक सीमाओं को छोड़कर अपने मन, विचार, अधिकार और निर्णय आदि सभी पहलुओं में स्वतंत्र बनाने की आवश्यकता है। सह संयोजक सत्या शर्मा ने कहा कि किसी भी देश की स्थिति उस देश की महिलाओं के सशक्त होने पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण क्या है इसे सही तरीके से समझने के लिए महिलाओं को सशक्त बनाने की आवश्यकता है। इस मौके पर रेनू वर्मा, स्नेहा टंडन, मीना खुराना, मंजू शर्मा, गीता खुराना, कमलेश, कुसुम, भारती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed