फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कोहरे में भिड़े दो ट्रक, एक चालक गंभीर

कोहरे में भिड़े दो ट्रक, एक चालक गंभीर

Wed, 26 Dec 2018 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
कोहरे में भिड़े दो ट्रक, एक चालक गंभीर
मीरापुर। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर मंगलवार रात करीब एक बजे मेरठ की ओर से आ रहे मिनी ट्रक की बिजनौर से खतौली जा रहे ट्रक की कोहरे में भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ट्रक का चालक हरपाल निवासी शेरकोट धामपुर घायल हो गया, जिसे पीएचसी ले जाकर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने 21 चौकीदारों को किए कंबल वितरित
मीरापुर। थानाप्रभारी इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह ने कड़ाके की ठंड के चलते क्षेत्र के 21 चौकीदारों को थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कंबल वितरित किए। एसएसआई जितेंद्र यादव और एसआई विरेंद्र सिंह ने सभी चौकीदारों से बदमाशों पर नजर रखने और कोई भी घटना होने पर तुरंत थाने पर सूचित करने की अपील की। योगेश कुमार, केवल सिंह, मांगेराम, धर्मसिंह, इमरान, यासीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कड़ाके की ठंड में भी नहीं जले अलाव
मीरापुर। कड़ाके की ठंड के बावजूद नगर पंचायत की ओर से अब तक कस्बे में अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। करीब एक डिग्री तापमान के बीच गरीब लोगों को शीत से बचाने के लिए नगर पंचायत द्वारा किसी तरह के इंतजाम फिलहाल नहीं किए गए हैं। वहीं, ठंड में स्कूली बच्चों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अभिभावकों ने डीएम से शीतकालीन अवकाश घोषित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों और चौकीदारों की बैठक ली
मीरापुर। क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश रखने और आपसी तालमेल बनाए रखने के लिए गांव कासमपुर खोला व सिकरेड़ा में इंस्पेक्टर केपी सिंह ने ग्रामीणों, चौकीदारों की खुली बैठक ली। इंस्पेक्टर ने कोई भी घटना होने पर उसकी जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की। अपराधियों को संरक्षण देने वालों को भी चिह्नित किया जा रहा है। एसएसआई जितेंद्र यादव, यूनुस खान, रामकुमार, धर्मेंद्र सिंह, संजय कुमार, नवीन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed