फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   विज्ञापन मामले में लाइसेंस लिपिक पर गिरी गाज

विज्ञापन मामले में लाइसेंस लिपिक पर गिरी गाज

Mon, 24 Dec 2018 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन मामले में लाइसेंस लिपिक पर गिरी गाज
विज्ञापन प्रकरण में लाइसेंस लिपिक पर गिरी गाज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगर क्षेत्र में विज्ञापन सामग्री लगाने की अनुमति पत्रावलियों में गलत आख्या देने पर लिपिक पर गाज गिरी है। नगर पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने लाइसेंस लिपिक विजय कुमार जैन को निलंबित कर दिया है। गृहकर विभाग के लिपिक प्रवीन कुमार को इस पटल का चार्ज दे दिया है।
लाइसेंस पटल पर करीब एक वर्ष से तैनात लिपिक विजय कुमार जैन पर पार्किंग ठेकों, बकाया राशि वसूलने के अलावा अन्य कई मामलों में लापरवाही बरतने के आरोप थे। इसके अलावा नगर में विज्ञापन सामग्री लगाने की पत्रावलियों पर बिना निरीक्षण के मनमानी रिपोर्ट देने के मामले भी पकड़ में आए थे। इस मामले में चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने लाइसेंस लिपिक से स्पष्टीकरण तलब किया था, लेकिन उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। इस पर चेयरपर्सन ने लिपिक को निलंबित कर दिया है। लाइसेंस लिपिक का कार्य गृहकर विभाग के लिपिक प्रवीन कुमार को दिया गया है। बताया जाता है कि चेयरपर्सन द्वारा किसी लिपिक को निलंबित करने का नगर पालिका में यह पहला मामला है। नगर में विज्ञापन सामग्री लगाने की मनमानी अनुमति देने को लेेकर पालिका पर सवाल उठ रहे थे। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने लिपिक को निलंबित करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

यह है मामला
नगर में कई स्थान विज्ञापन सामग्री के लिए प्रतिबंधित हैं। इन स्थानों पर यूनीपोल, होर्डिंग्स, एलईडी लाइटें आदि पर नहीं लगाई जा सकती। इसके बावजूद कई प्रतिबंधित स्थानों पर विज्ञापन सामग्री लगा दी गई है। आरोप है कि इन पत्रावलियों पर लाइसेंस लिपिक ने गलत एवं मनगढंत आख्या प्रस्तुत की है, जिसके आधार पर अनुमति जारी हो गई। हाल ही में मीनाक्षी चौक से रानी झांसी लक्ष्मीबाई पार्क में एलईडी लाइट लगाने के लिए भी गलत आख्या प्रस्तुत करते हुए स्वीकृति प्रदान कराई गई। इसे बाद में अधिशासी अधिकारी ने निरस्त किया। एलईडी लगवाने के लिए रात में हरे-भरे पेड़ के तने भी काट दिए गए। शहर में अन्य कई प्रतिबंधित स्थानों पर भी गलत आख्या देकर विज्ञापन सामग्री लगवाने की अनुमति जारी कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई और पर लटकी कार्रवाई की तलवार
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका में राजस्व वसूली के मामले में अन्य कई कार्रवाई के दायरे में हैं। सूत्रों का कहना है कि कई और कर्मचारियों पर कार्रवाई होने जा रही है। इसे लेकर नगर पालिका में खूब चर्चाएं हैं।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed