{"_id":"5bc0e89bbdec2269704566ab","slug":"81539369115-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलावृष्टि से नुकसान के जायजे को नहीं पहुंचे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलावृष्टि से नुकसान के जायजे को नहीं पहुंचे अधिकारी
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
फसलों के नुकसान से आर्थिक क्षति
मोरना। बृहस्पतिवार को तेज बारिश व ओलावृष्टि के कारण दरियाबाद भुवापुर के ग्रामीणों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारी अथवा जनप्रतिनिधि के द्वारा उनका हाल न जानने पर नाराजगी जताई है। इस गांव के दरियाबाद के किसानों ने बताया कि उनकी चना, धान व गन्ने की फसलों सहित सब्जियों की खेती नष्ट हो गई है, जिसके चलते उन पर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। किसानों ने जिलाधिकारी से बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे दिलाने की गुहार लगाई है।