फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   उतम आकिंचन धर्म की आराधना की

उतम आकिंचन धर्म की आराधना की

Sun, 23 Sep 2018 12:20 AM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
उतम आकिंचन धर्म की आराधना की
खतौली। जैन मंदिरों में शनिवार को श्रद्धालुओं ने आकिंचन धर्म की आराधना की। इस दौरान आयोजित धार्मिक सभा में आकिंचन धर्म के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

जैन मंडी मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में डा. ज्योति जैन ने कहा कि आज हम उत्तम आकिंचन धर्म की पूजा अर्चना कर रहे हैं। हमें जीवन में शांति प्राप्ति के लिए आवश्यकता सीमित करने के लिए ध्यान देना होगा। अधिक आवश्यकता पूर्ति की लालसा मानव जीवन को अशांत करती है। स्वाध्याय चित्त को निर्मल करता है। भारतीय संस्कृति के गुण ग्रहण करने के प्रति विदेशियों का आकर्षण बढ़ रहा है। आचार्य विद्या सागर की प्रेरणानुसार स्वदेश वस्तुओं का प्रयोग जीवन में बढ़ना है। भगवान महावीर और महात्मा गांधी के आकिंचन सिद्धांत का आज पालन करना समय की आवश्यकता है। मेरे से अतिरिक्त कुछ भी मेरा नहीं है। इस भाव को आकिंचन कहते हैं।

भागीरथी मंदिर में समयसार महामंडल विधान को निर्देशन अरुण जैन नंगली वालों ने किया। जक्की वाला मंदिर में छवि जैन व संगीता जैन ने धार्मिक प्रश्न मंच व तम्बोलागेम कराया। पीसनोपाड़ा व सराफान में धार्मिक पाठ व शास्त्र सभा हुई। इस अवसर पर अशोक शास्त्री, आदीश प्रवक्ता, अनीता, अजय प्रवक्ता, जयभगवान, अकलंक, राहुल, नवीन, सर्वेश, पंकज, मनोज, विनीत, संजीव, निशा, आयुषी, रजनी प्रवक्ता, इंद्र प्रवक्ता, मुकेश एडवोकेट, राजीव बैंक, हितेश, निर्मला, राजरानी, गीता, सुषमा, नीरज प्रवक्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed