{"_id":"5b9ea190867a557f6149cbb2","slug":"81537122704-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगेतर से बदसलूकी करने पर युवक पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगेतर से बदसलूकी करने पर युवक पुलिस को सौंपा
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगेतर से बदसलूकी करने पर युवक पुलिस को सौंपा
मीरापुर। कस्बे के भुम्मा रोड निवासी महिला की दूसरी शादी की बात मेरठ के थाना किठौर क्षेत्र के गांव निवासी सजातीय युवक से चल रही थी। दोनों के बीच शादी तय होने के बाद उनके बीच मोबाइल पर बातचीत भी शुरू हो गई थी। पुलिस के अनुसार शनिवार रात युवक मंगेतर से मिलने उसके घर पहुंच गया। इसी दौरान किसी बात को लेकर युवक-युवती के बीच कहासुनी हो गई, जिस पर युवक ने उसके साथ बदसलूकी कर दी। इससे गुस्साए युवती के परिजनों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया, जिससे पूछताछ की जा रही है।
तनाव में युवक ने फांसी लगाई
मीरापुर। रामराज थाना क्षेत्र के गांव देवल के जंगल में रविवार को वन विभाग के डिपो के सामने स्थित पेड़ पर युवक की लाश लटकी मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि शव की शनाख्त उसकी जेब से मिले सुसाइड नोट के जरिये मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के गांव छुछाई निवासी सुमित (30) पुत्र किरणपाल के रूप में हुई है, जिसने मानसिक तनाव में फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
60 हजार कीमत की मधुमक्खियां मरीं
मीरापुर। क्षेत्र के गांव मुझेड़ा सादात निवासी शान मोहम्मद, अब्बास रजा व आलम मधुमक्खी पालन करते हैं। बताया कि शनिवार को वे ट्रक में 370 डिब्बे मधुमक्खियों के राजस्थान के अलवर से ला रहे थे। आरोप है कि रास्ते में पुलिस ने चेकिंग के नाम पर ट्रक रुकवा लिया, जिसे घंटों तक रोके रखा गया। इसके चलते उनके 20 डिब्बों की मधुमक्खियां मर गईं, जिससे करीब 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ।