{"_id":"5b71d98342c7923da207d1d7","slug":"81534187907-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव शेखपुरा में लगेंगे तीन आरओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव शेखपुरा में लगेंगे तीन आरओ
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव शेखपुरा में लगेंगे तीन आरओ
खतौली। गांव शेखपुरा में ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए फ्रिज के साथ तीन आरओ लगाए जाएंगे। ग्राम प्रधान सुदेश देवी ने बताया कि यह कार्य 14 वें वित्त से कराया जाएगा।
विगत काफी समय से शुगर मिल के आसपास क्षेत्र का भूगर्भ जल दूषित हो चुका है। करीब सात वर्ष पूर्व यूनिसेफ की टीम ने इस्लामाबाद भूड़ क्षेत्र में लगे सरकारी हैंडपंपों के पानी का नमूना लिया था। टीम ने पानी को दूषित बताते हुए मनुष्य के लिए हानिकारक बताया था। गांव शेखपुरा की प्रधान सुदेश देवी तथा उनके पति धर्मपाल अधाना ने बताया कि खतौली ग्रामीण भूड़ तथा शेखपुरा के लोगों को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति के लिए पेयजल विभाग की ओर से टंकी लगाई थी, मगर उसकी सप्लाई शेखपुरा तक नहीं होती है। इसको लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए तीन आरओ फ्रिज लगाने के लिए कार्य योजना में शामिल किया गया था