{"_id":"5b4f92d94f1c1b8f568b519e","slug":"81531941593-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड लिंक नहीं होने पर कार्रवाई होगी-एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड लिंक नहीं होने पर कार्रवाई होगी-एसडीएम
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ। राशन डीलरों की बैठक लेते हुए एसडीएम विजय कुमार ने कहा कि राशन कार्ड में सम्मलित सभी सदस्यों के आधार कार्ड 15 अगस्त तक लिंक नहीं होने पर राशन डीलरों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
बुधवार को तहसील सभागार में क्षेत्र के समस्त राशन डीलरों की बैठक लेते हुए एसडीएम ने कहा कि सरकार द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत सभी पात्र लोगों को राशन दिलाने के लिए समस्त राशन कार्डों में अंकित नामों के आधार कार्ड लिंक कराए जाएं। उन्होंने चेताया कि 15 अगस्त तक सभी सदस्यों के आधार कार्ड लिंक नहीं होने पर राशन डीलर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आधार कार्ड नहीं देने वाले सदस्यों को राशन नहीं दिया जाए। क्षेत्र में कोई विधवा या विकलांग राशन कार्ड बनने से छूट गया हो, तो उसे तुरंत बनवा दें। जिससे कोई गरीब आदमी राशन से वंचित ना रह सके। बैठक में आपूर्ति निरीक्षक वेदप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि जिस राशन डीलर के यहां वितरण पर पर्यवेक्षक नहीं मिलेगा। उस डीलर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जानसठ में 84, मोरना में 85, भोकरहेड़ी 93, मीरापुर में 88 प्रतिशत राशन कार्ड आधार से लिंक करने का कार्य पूरा हो गया है। बैठक में एआरओ श्याम सुंदरराम, आपूर्ति लिपिक मनोज कुमार, राशन डीलर संघ के अध्यक्ष जयसिंह, राजू, आशु, गोयल, ऊषा कांबोज, सुमन, नरेश, ब्रजेश कुमार, सचिंद्र कुमार, सर्वेश, विनोद, अमरजीत सैनी, शम्शुजमां कुरैशी आदि मौजूद रहे।