फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   आकाश में दिन भर छाये रहे बादल

आकाश में दिन भर छाये रहे बादल

Tue, 19 Jun 2018 12:20 AM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
आकाश में दिन भर छाये रहे बादल
मुजफ्फरनगर। आकाश में दिन भर बादल छाए रहने से लोग बारिश की उम्मीद किए रहे। दिन में उमस भरी गर्मी ने सभी को व्याकुल कर दिया। एक दिन पहले हुई बारिश से जहां मौसम सुहावना हो गया था, वहीं दूसरे दिन गर्मी परेशान किए रही। दोपहर के समय बादलों के बावजूद भी उमस भरी गर्मी ने सभी को व्याकुल कर दिया। आम आदमी गर्मी से परेशान दिखाई दिया। जिले में चार दिन तक आकाश में धूल की घटा से एक दिन पहले हुए बारिश के बाद मुक्ति मिली। बारिश के साथ धूल धुल गई। रविवार को हुई बारिश से मौसम भी सुहावना रहा। सोमवार को दिन में गर्मी के साथ उमस भरी रही। उमस से बचने को लेकर बारिश का इंतजार करते रहे। आकाश में बादल तो छाये रहे, लेकिन बारिश नहीं हो पाई।
विज्ञापन


शिक्षकों ने मांगों को लेकर दिया ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिले के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने अंतरजनपदीय स्थानांतरण नीति को पारदर्शी बनाये रखने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन दिया है। कहा कि प्रदेश सरकार ने 11963 शिक्षकों को स्थानांतरण किया है। इंटरनेट पर इन शिक्षकों को सार्वजनिक नहीं किया गया है। पारदर्शिता के लिए इनके नाम सार्वजनिक होने चाहिए। अध्यापिकाओं को उनके गृह जनपद या पास के जनपद में स्थानांतरित किया जाए। कुल सात मांगे रखी गई हैं। रामकिशन मलिक, सचिन शर्मा, देवी सिंह, राजीव शर्मा, पंकज त्यागी, सुनीता, सुधीर कुमार, जसवीर, मधुर चक्रवर्ती आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed