{"_id":"5b27f85a4f1c1b13358b7652","slug":"81529346138-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद के बाद बसों में भारी भीड़ भाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद के बाद बसों में भारी भीड़ भाड़
Updated Mon, 18 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जान जोखिम में डालकर की यात्रा
खतौली। ईद के बाद लोगों की आवाजाही के चलते सोमवार को बस स्टॉप पर भारी भीड़ रही। लोग बसों के इंतजार में खड़े दिखाई दिए। ईद पर्व के बाद लोग अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी तथा परिचितों के यहां ईद मिलने के लिए जाते हैं। दो दिनों से बसों में भारी भीड़ भाड़ देखी जा रही है। जानसठ तिराहे पर लोग बसों के इंतजार में खड़े दिखाई दिए। मुजफ्फरनगर तथा मेरठ की ओर जाने वाली बसों में यात्रियों की भीड़ रही। बसों में भीड़ के चलते यात्री हलकान रहे। कुछ लोग जान जोखिम में डालकर वाहनों की छतों पर भी सफर करने को मजबूर हैं। हालांकि पुलिस ने बसों की छतों पर बैठे यात्रियों को उतार कर चालक तथा परिचालक को जमकर हड़काते हुए यात्रियों को अपनी जान से न खेलने की चेतावनी देते हुए छोड़ दिया। इसके अलावा ट्रेन से सफर करने वाले लोगों की रेलवे स्टेशन पर भी भीड़भाड़ रही।