{"_id":"5b16dc654f1c1b684d8b4d55","slug":"81528224869-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। विश्व पर्यावरण दिवस पर शहर में विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया। जिला प्रशासन, राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थाओं में पर्यावरण के प्रति जागरूकता के कार्यक्रम चलाए गए।
सिटी मजिस्ट्रेट अमित सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जीआईसी मैदान से लोगों को पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन का सकारात्मक संदेश देते हुए 110 पौधे रोपित कराये। स्काउट गाइड ने अभियान का हिस्सा बनकर प्रकृति को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। नगरपालिका परिषद् की चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने वन विभाग के साथ इन पौधों को सुरक्षित करने की जिम्मेदारी ली। सिटी मजिस्ट्रेट ने क्षेत्रीय वनाधिकारी कुलदीप सिंह को निर्देश दिये कि जीआईसी में रोपित पौधों की सुरक्षा के लिए नित्य प्रतिदिन मानीटरिंग की जाए। हर पौधे पर लोहे का जाल लगवाया जाये। कोई पौधा नष्ट नहीं होना चाहिए। अभियान में एटूजेड सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का भी सहयोग रहा। ईओ विकास सैन, उप क्षेत्रीय वनाधिकारी उत्सव कुमार, आसिफ राही, गौहर सिद्दीकी, स्काउट एवं गाइड से भारत भूषण, रेणू गर्ग, कीर्ति भूषण अग्रवाल, राध वर्मा आदि रहे।
प्रकृति को संरक्षित रखने के लिए पौधे लगाएं
जिला उद्यान विभाग की ओर से हुए कार्यक्रम में विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नुमाइश मैदान में पौधे रोपित कर लोगों को प्रकृति को संरक्षित रखने का प्रेरक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज प्रकृति का दोहन और क्षरण तेजी से हो रहा है। पेड़ पौधों की कमी के कारण धरती आग का गोला बनती जा रही है। इस दौरान जिला उद्यान अधिकारी एसपी पाठक भी मौजूद रहे। महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण किया। जिला महासचिव जिया चौधरी, नरेश विश्वकर्मा, गौरव जैन, राकिब कुरैशी, सुमित पंवार, नरेन्द्र प्रमुख आदि रहे। एसडी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का विषय बीट प्लास्टिक पोल्यूशन रहा। इशान अग्रवाल, कविता राणा ने विचार रखे। कॉलेज निदेशक डॉ अरविंद कुमार, क्षितिज अग्रवाल, विमल कुमार, सौरव घोष, हरेंद्र सिंह आदि ने पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
विज्ञापन
पौधे लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया
जिला विधिक प्राधिकरण ने साक्षरता शिविर का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर का देश के प्रदूषित शहरों में नौवां स्थान है। हमें अपनी नदियों को प्रदूषण से मुक्त करते हुए, पौधारोपण पर जोर देना होगा। अजय कौशिक, डिम्पी, अनिल वर्मा, धीरज पाल आदि ने विचार रखे। गुडविल सोसायटी ने पर्यावरण दिवस पर पुलिस लाईन में पौधरोपण किया। लोगों को पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल, सचिव होतीलाल शर्मा, एसएसपी अनंतदेव तिवारी, एसपी सिटी ओमवीर सिंह, मनोहर लाल कालरा, अंकुर गर्ग, प्रमोद मित्तल, बोहरन लाल, बीएम गुप्ता, आलोक स्वरुप, देवराज पंवार आदि रहे। जानसठ रोड स्थित एसडी इंजीनियरिंग में गोष्ठी का आयोजन हुआ। अधिशासी निदेशक एसएन चौहान ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए। प्लास्टिक प्रदूषण को हराना समय की आवश्यकता है। प्राचार्य डॉ एके गौतम, डॉ नवीन द्विवेदी, रजनीश कुमार, योगेश शर्मा, प्रगति शर्मा, विवेक गुप्ता, नवनीश गोयल आदि ने विचार रखे।