{"_id":"5af73b3f4f1c1be5408b4cd6","slug":"81526151999-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वकप शूटिंग में चयनित नेहा का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वकप शूटिंग में चयनित नेहा का स्वागत
Updated Sun, 13 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
विश्वकप शूटिंग में चयनित नेहा का स्वागत
मुजफ्फरनगर। विश्वकप शूटिंग चैंपियनशिप में चयनित होने के बाद इंडिया कैंप से लौटी शूटर नेहा का एसडी कॉलेज में सम्मान किया गया।
एसडी पीजी कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ एसएन सिंह ने बताया कि कॉलेज में बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा नेहा का इंडिया कैंप में विश्वकप शूटिंग में चयन हुआ है। इस इंडिया कैंप का आयोजन 18 अप्रैल से छह मई तक जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम दिल्ली में हुआ। डॉ कर्ण सिंह शूटिंग रेंज में नेहा ने विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया। नेहा जून माह में विश्व कप शूटिंग जूनियर वर्ल्ड कप प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जर्मनी जाएगी। शनिवार को एक सादे समारोह में उसका सम्मान किया गया। संस्था सचिव अखिलेश दत्त ने नेहा का मनोबल बढ़ाया। साथ ही छात्रा के माता-पिता एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को बधाई दी। प्राचार्य एससी वार्ष्णेय ने बताया कि नेहा ने इसके अलावा ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप अमृतसर और वर्ल्ड यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप मलेशिया में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। शिक्षक डॉ कुलदीप मलिक, डॉ नागेंद्र, विपिन कुमार, संदीप कुमार, अंशुल शर्मा, नितिन कुमार, डॉ निशा अग्रवाल, डॉ अजय पाल, डॉ अशोक त्रिपाठी, डॉ विश्वंभर पांडे, अरुणिमा, शेखरचंद आदि ने छात्रा की माता रेणू और पिता राजीव तोमर निवासी मखियाली को बधाई देकर छात्रा का उत्साहवर्धन किया।