{"_id":"5af0a3ce4f1c1b23338b7272","slug":"81525720014-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तूफान की आशंका से भयभीत रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तूफान की आशंका से भयभीत रहे ग्रामीण
Updated Tue, 08 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना। मौसम विभाग की घोषणा के अनुसार सोमवार को भयंकर तूफान आने की आशंका से कस्बा और देहात के लोग भयभीत रहे। कुछ परिवार ने तो अपने छोटे बच्चे स्कूल भी नहीं भेेजे।
मौसम विभाग द्वारा सोमवार और मंगलवार को भयंकर तूफान आने की आशंका जताई गई है। जिसके बाद कस्बा व देहात के लोगों ने इससे बचाव के लिए यथा संभव प्रयास किए। कस्बे के कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानों के होर्डिंग व प्रचार की अन्य सामग्री को उतरवाकर सुरक्षित कर लिया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी ग्रामीणों ने अपने छप्पर व टीनशेड को उतार कर रख लिया। सेवानिवृत्त अपर जिला कृषि अधिकारी रामनिवास सहरावत और सेवानिवृत्त जिला वन अधिकारी ओमप्रकाश मलिक ने बताया कि क्षेत्र में पिछले सप्ताह आए तूफान से आम की फसल को भारी नुकसान हुआ था। बिजली की लाइनें और पेड़ टूटने के कारण दो दिन तक बिजली व्यवस्था चौपट रही थी।