{"_id":"5ad1017f4f1c1b6d098b45ee","slug":"81523646847-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 के बाद शुरु होगी डायलिसिस यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 के बाद शुरु होगी डायलिसिस यूनिट
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय में डायलिसिस यूनिट 15 के बाद चालू होने की उम्मीद है। यूनिट का शिलान्यास हो गया है, जबकि यहां पर स्टाफ भी पहुंच गया है। यूनिट को अस्पताल में पीपीपी मॉडल पर चलाया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है।
अरसे से अस्पताल में डायलिसिस यूनिट लगाए जाने की मांग चली आ रही थी। करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद प्रदेश सरकार ने यूनिट लगाने को हरी झंडी दे दी। यह यूनिट अस्पताल की बर्न यूनिट विभाग में लगाई गई है। इससे सहारनपुर मंडल के लोगों को लाभ मिलेगा। जनपद से रोगियों को दूर-दराज नहीं भागना पड़ेगा। हाल ही में डायलिसिस यूनिट का प्रभारी मंत्री सतीश महाना ने शिलान्यास किया था। उसके बाद से यूनिट को चलाए जाने की मांग तेज हो गई। यह यूनिट पब्लिक प्राइवेट पार्टनशिप पर चलेगी। जिसके चलते अस्पताल में कार्रवाई को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। सीएमएम डॉ पंकज अग्रवाल ने बताया कि डायलिसिस यूनिट को 15 अप्रैल के बाद चालू किया जाएगा। इसके लिए टेंडरदाता कंपनी ने विभाग को जानकारी दी है। फिलहाल कागजी कार्रवाई के साथ स्टाफ को मेनटेन किया जा रहा है।