{"_id":"5ab944cf4f1c1b54408b5088","slug":"81522091215-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्क्रैप व्यापारी को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्क्रैप व्यापारी को गोली मारी
Updated Tue, 27 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्क्रैप व्यापारी को गोली मारी
मुजफ्फरनगर। सोमवार शाम को शामली रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने एक स्क्रैप व्यापारी को गोली मार दी। उसे गंभीर अवस्था में मेरठ रेफर किया गया है। पीड़ित का कहना है कि मामूली कहासुनी में उसे गोली मार दी। पुलिस ने घायल के भाई की ओर से दो अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। शहर कोतवाली पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
शहर कोतवाली के मोहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी मोहम्मद इमरान (25)पुत्र इकराम के साथ यह वारदात हुई। इमरान शामली बस स्टैंड के पास स्क्रैप का कारोबार करता है। वह सोमवार देर शाम को बाइक पर सवार होकर किसी से मिलने के लिए गांव पीनना जा रहा था। बाईपास पर उसे दो बाइक सवार मिले। दोनों बाइक सवारों ने उसे रोक लिया और कहा कि साइड नहीं दे रहा है, बड़ी टेशन में बाइक चलाता है। इसी बात को लेकर कहासुनी होने पर बाइक सवारों ने इमरान के पेट में गोली मार दी और फरार हो गए। घायल ने परिजनों को सूचना दी। परिजन ने पुलिस को बताया। पुलिस ने मौके पर जाकर घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अनिल कपरवान ने बताया कि घायल के भाई रिजवान की ओर से दो अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।