फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   डिग्री कॉलेजों में अपनी विंग खड़ी करेगा रालोद

डिग्री कॉलेजों में अपनी विंग खड़ी करेगा रालोद

Sun, 18 Mar 2018 12:16 AM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
डिग्री कॉलेजों में अपनी  विंग खड़ी करेगा रालोद
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल अब अपनी युवा विंग को धार देने की तैयारी में जुट गया है। इसी कड़ी में जनपद में सभी डिग्री कॉलेजों में रालोद अपनी युवा टीम का गठन कर रहा है। शनिवार को शहर के डीएवी डिग्री कॉलेज और श्रीराम कॉलेज में अध्यक्ष और प्रभारी का मनोनयन किया गया।
विज्ञापन

सरकुलर रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने कहा कि युवा ही किसी भी संगठन की असली ताकत होता है। रालोद ने अब जनपद के कॉलेजों में छात्र विंग का गठन करने की नीति अपनाई है। इसी कड़ी में डीएवी महाविद्यालय में ऋषभ बालियान को रालोद छात्र सभा का अध्यक्ष बनाया गया है। श्रीराम कॉलेज में निर्वाण वालिया को अध्यक्ष और आसिफ को प्रभारी मनोनीत किया गया है। इसी प्रकार जल्द ही अन्य डिग्री कॉलेजों में छात्र सभा की कमेटी का गठन किया जाएगा। अजीत राठी ने कहा कि आज किसान, व्यापारी, मजदूर और गरीब सभी परेशान हैं। किसानों के साथ ही अन्य समस्याओं के निराकरण को लेकर रालोद सोमवार को कलक्ट्रेट में डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करेगा। इस अवसर पर सुधीर भारतीय, हंसराज जावला, रविंद्र प्रधान, ओमकार बालियान, रीगल, नितेश कुमार, जावेद अहमद, शिकेब, सलमान, ऋषभ बालियान, आसिफ, निर्वाण वालिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed