फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   इंटेलिजेंस नेटवर्क की निगरानी में वैक्सीन

इंटेलिजेंस नेटवर्क की निगरानी में वैक्सीन

Wed, 28 Feb 2018 11:49 PM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
इंटेलिजेंस नेटवर्क की निगरानी में वैक्सीन
मुजफ्फरनगर। जिले की तमाम वैक्सीन पर दिल्ली और लखनऊ से सीधे नजर रखी जा रही है। कोल्ड चैन इंटेलिजेंस नेटवर्क की कड़ी निगरानी में सुरक्षित की गई हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को इविन साफ्टवेयर दिया गया है। इविन पर प्रदेशभर के सभी जिलों में जारी की गई वैक्सीन की उपलब्धता, गुणवत्ता और कर्मचारियों के कार्य को परखा जा रहा है। मामूली चूक और कमी होते ही विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों के मोबाइल पर एसएमएस किया जा रहा है, ताकि तत्काल स्थिति को संभाला जा सके।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में मिशन इंद्रधनुष, जेई, बीसीजी, टिटनेस, पेंटा वैलेंट, आईपीवी के साथ खसरा आदि के साथ पोलियो की वैक्सीन और इंजेक्शन बड़ी संख्या आते हैं। इनके लिए विभाग में कोल्ड चेन बनी है, जिस पर यह सभी वैक्सीन सुरक्षित रखी जाती है। अभी तक कर्मचारी इन्हें रखने में लापरवाही और मनमानी अख्तियार करते थे। डीप फ्रीजर, आईएलआर मशीनों में रखी दवाईयों की देखरेख सही रहती है। इसके चलते दवाईयां, वैक्सीन की गुणवत्ता पर असर पड़ता है। अब केंद्रीय और राज्य सरकार ने इविन साफ्टवेयर विभाग को दिया है। इविन (इलेक्ट्रानिक्स वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क) पर प्रदेशभर की कोल्डचेन जोड़ी गई है। इसको लेकर जिला महिला अस्पताल, सीएमओ बिल्डिंग, सीएचसी और पीएचसी पर रखे डीप फ्रीजर, आईएलआर मशीनों पर डिवाइस लगाई गई है। यह डिवाइस पलभर में तापमान को भांप लेती है। इविन के जरिये सेंट्रल और राज्य का स्वास्थ्य मंत्रालय ऑनलाइन वैक्सीन की उपलब्धता, रख-रखाव के लिए फ्रीजर, आईएलआर के तापमान की जांच होती है। कमी मिलने पर तत्काल कोल्ड चेन में जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों के मोबाइल पर एसएमएस कर देते हैं। इस पर तत्काल पूरा सिस्टम हरकत में आता है। सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा ने बताया कि कोल्डचेन को ऑनलाइन रखा गया है। ताकि वैक्सीन की गुणवत्ता, उपलब्धता आदि की जानकारी रहती है। जिले की सभी सीएचसी और पीएचसी इससे जोड़ी गई हैं।
विज्ञापन

इस तरह सुरक्षित होती है वैक्सीन
मुजफ्फरनगर। आईएलआर मशीन में रखी गई वैक्सीन के लिए तापमान +2 से लेकर +8 तक चाहिए। इससे कम या अधिक होने पर तुरंत मोबाइल पर अलार्म बजता है। डीप फ्रीजर का तापमान -15 से -25 तक चाहिए। इससे रख-रखाव में सहुलियत होने के साथ वैक्सीन की उपलब्धता का भी ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी-पीएचसी पर पूरा अलर्ट
मुजफ्फरनगर। साफ्टवेयर पर मेघाखेड़ी, मोरना, चरथावल, जानसठ, गालिबपुर (खतौली), बुढ़ाना, शाहपुर, बघरा, मखियाली, महिला अस्पताल के साथ मुजफ्फरनगर मेडिकल कालेज बेगराजपुर और नगर के चार अस्पताल रामपुरी, सरवट, खालापार, सुभाष नगर की कोल्डचैन बनी है। यहां से रोजाना साफ्टवेयर में वैक्सीन प्रयोग होने और मौजूदा स्थिति को अपडेट किया जाता है।
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed