फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली

छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली

Fri, 16 Feb 2018 11:56 PM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली
मोरना। श्रीराम दरबार आश्रम शुक्रताल में चल रहे एमएसएस डिग्री कॉलेज का सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन हो गया। अंतिम दिन छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाल कर लोगों को साफ सफाई और बेटी पढ़ाओ के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि गोढ़िया मठ के स्वामी भक्ति भूषणदास महाराज ने कहा कि मातृ शक्ति सर्वोपरि है। इसका सम्मान करना हमारा नैतिक कर्तव्य है। मन से धर्म का आदर करों। मनुष्य जीवन में भागवत की प्राप्ति करना धर्म है। मंत्रोचारण से मन बुद्धि, हृदय, स्वच्छ होता है। जिस देश में समाज और परिवार में नारी का सम्मान होगा वहां उन्नति अपने आप होने से खुशहाली आने लगती है। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण का भजन कराया। जिसमें मठ के विशालदास, भक्ति भूषण सिद्धार्थ दास, विश्व चैतन्य दास आदि ने ताल बजाकर सुंदर संगीत से सभी को भावविभोर कर दिया। वहीं ब्रह्म कुमारी बीके बहन ने भी देश सेवा के प्रति सजग रहने की बात कही। संचालन कार्यक्रम अधिकारी राज सिंह और अध्यक्षता प्राचार्य राजपाल सिंह ने की। इस दौरान डा. जितेंद्र सिंह, डा. नरेंद्र बालियान, चंद्रमोहन भटनागर, मनोज पालीवान, राकेश शर्मा, आशुतोष, सोमपाल, जसबीर के अलाव स्वयं सेविका ज्योति, मनु, शालनी, आशुतोष, गुडिया, रेखा, सीमा, निर्मला, कोमल, पारुल, अनिता, जूली, अनुष्का, श्रुति, प्रिया शर्मा, सोनिका, दीपा, काजल, अन्नू, अस्मत, नेहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed