{"_id":"5a8337634f1c1b9f268b9d3f","slug":"81518548835-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैन कन्या में सात दिवसीय कार्याशाला का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैन कन्या में सात दिवसीय कार्याशाला का समापन
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। जैन कन्या पीजी कॉलेज में आयोजित सात दिवसीय कार्यशाला का मंगलवार को विधिवत समापन हुआ। वर्कशॉप का विषय समकालीन कला एवं सिद्धांत रहा।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि चित्रकार और जेवी जैन कॉलेज सहारनपुर के प्रोफेसर डॉ. आरएस सिंह रहे। कार्यशाला में जेकेपी चित्रकला विभाग की छात्राओं द्वारा बनाई गई कलाकृतियों को भी प्रदर्शित किया। डॉ. निशा गुप्ता ने उनका परिचय देते हुए बताया कि वे लोक तत्वों को लेकर उनसे आधुनिक कला का निर्माण करते हैं। कार्यशाला के अंतिम दिन उन्होंने पीपीटी के माध्यम से अपनी नई चित्रकला सीरीज छात्राओं को दिखाई और उसके संबंध में जानकारी दी। दर्शकों द्वारा कलाकृतियों की प्रशंसा की गई। अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. सीमा जैन ने की। मौके पर कंवीनर डॉ. निशा गुप्ता, आयोजन सचिव डॉ वंदना वर्मा, सह आयोजक अर्चना, निधि सिंहवाल, तरन्नुम, मेघा वर्मा, सोनम, लविनिका, प्रिया सैनी, प्रीति, साक्षी, माधुरी, यासमीन, डोली, आनम, वैशाली, अविका, तनवी, रोहिणी, वर्षा, मीनू, नेहा सिंह, माहेनूर, ईशा सिंहवाल, आरूषी, टिन्सी ठाकुर, तमसा, कान्हा देवी, इरम आदि छात्राओं का योगदान रहा।