फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   एसडी में सामाजिक विज्ञान प्रतियोगिता

एसडी में सामाजिक विज्ञान प्रतियोगिता

Wed, 07 Feb 2018 11:53 PM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
एसडी में सामाजिक  विज्ञान प्रतियोगिता
एसडी में सामाजिक विज्ञान प्रतियोगिता
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एसडी पब्लिक स्कूल में सामाजिक विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 36 विद्यार्थियों ने भाग लिया। एक सदन में छह प्रतिभागियों को शामिल किया गया।

छात्रों में अपने देश के भूगोल, इतिहास, संविधान और आर्थिक परिदृश्य को समुचित रूप से जानने और समझने के उद्देश्य से सामाजिक ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छह सदन बनाए गए और प्रत्येक सदन में छह सदस्य शामिल किए गए। कुल 36 विद्यार्थी शामिल हुए। प्रतियोगिता में छह प्रश्न प्रत्येक सदन के लिए निर्धारित किए गए। पहले सदन से पूछा प्रश्न दूसरे सदन को स्थानांतरित नहीं किया गया। यदि कोई सदन उत्तर में असमर्थ रहा तो दर्शक छात्रों से पूछा गया। प्रत्येक उत्तर के लिए 30 सेकेंड का समय दिया गया। प्रतियोगिता को छह राउंड में संपन्न किया गया। अंत में रेपिड फायर राउंड भी खेला गया। प्रथम स्थान बाबा सदन ने 20 अंक प्राप्त कर पाया। द्वितीय स्थान टैगोर को 18 अंक प्राप्त करने पर, तृतीय स्थान लक्ष्मी और गांधी सदन को 15 अंक पाने पर मिला। संचालन कुमुद गर्ग ने किया। टाइम कीपर प्रियंका सचदेवा और स्कोर संचालन मनोज भगत ने किया। प्रधानाचार्य चंचल सक्सेना ने सफल कार्यक्रम के लिए टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed