{"_id":"5a70c6094f1c1bca798b6d28","slug":"81517340169-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों ने भैंस के आगे बजाई बीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों ने भैंस के आगे बजाई बीन
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
सपाइयों ने भैंस के आगे बीन बजाई
मुजफ्फरनगर। सपा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में भैंस बांधकर प्रदर्शन किया। भैंस के आगे बीन बजाते हुए आरोप लगाया कि योगी सरकार की यही स्थिति है। जनता की सुनवाई नहीं हो रही है।
सपा नेता अनस खां के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ता भैंस और बीन के साथ डीएम कार्यालय पर पहुंचे। अनस ने कहा कि आज थानों से लेकर तहसीलों तक पीड़ित की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अफसर अपने कार्यालयों में नहीं मिलते। पीड़ित और जनता भटकती रहती है। ऐसे में कासगंज हिंसा में भी शासन और प्रशासन की कुंभकर्णी नींद ने काम बिगाड़ कर रख दिया। निर्दोषों का उत्पीड़ऩ किया जा रहा है। डीएम कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं ने भैंस के आगे बीन बजाकर प्रदर्शन किया। वहीं, इस प्रदर्शन को लेकर सपा के जिला प्रवक्ता काजी अरशद ने कहा कि कुछ युवकों ने पार्टी को संज्ञान में लिए बिना कार्यक्रम किया। पार्टी की ओर से कोई कार्यक्रम तय नहीं था।