फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   वंचितों और शोषितों को उच्च शिक्षा से जोड़ेगी मोदी सरकार

वंचितों और शोषितों को उच्च शिक्षा से जोड़ेगी मोदी सरकार

Mon, 29 Jan 2018 12:32 AM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
वंचितों और शोषितों को उच्च  शिक्षा से जोड़ेगी मोदी सरकार
शिक्षाऋषि की समाधि पर दी पुष्पांजलि
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास, अल्पसंख्यक राज्य मंत्री वीरेंद्र सिंह ने कहा कि देश में समानता की स्थापना को वंचित, शोषित, अति पिछड़े समाज को उच्च शिक्षा से जोड़ना होगा। वीतराग स्वामी कल्याणदेव ने गांव और गरीब को शिक्षा से जोड़कर महान कार्य किया है।
भागवत पीठ शुकदेव आश्रम, शुक्रताल में केंद्रीय राज्यमंत्री वीरेंद्र सिंह ने शिक्षा ऋषि के समाधि मंदिर में वीतराग संत को पुष्पांजलि अर्पित की। अक्षय वट की परिक्रमा और शुकदेव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने ने पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद सरस्वती से आशीर्वाद लिया। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा से ही समाज में समानता आएगी। वंचित, उपेक्षित और अति पिछड़े वर्ग में उच्च शिक्षा बढ़नी चाहिए। मोदी सरकार देश की गरीब जातियों को रोजगारपरक शिक्षा से जोड़ रही है। कौशल विकास मिशन से नई राहें खुली हैं। दलित, मुस्लिम बेटियों की शिक्षा पर पीएम का विशेष ध्यान है। शिक्षित बेटियां बनेंगी, तभी समाज और राष्ट्र सशक्त बनेगा। वीतराग स्वामी कल्याणदेव ने ग्रामीण भारत को शिक्षा से जोड़कर अतुलनीय मानव सेवा की है। स्वामी ओमानंद ने केंद्रीय राज्य मंत्री को शुकतीर्थ साहित्य, अंगवस्त्र, प्रसाद भेंट किया। सुमन शास्त्री, अंचल शास्त्री ने वेद मंत्र पाठ किया। नगर पंचायत जानसठ के अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना, सतीश खटीक, ब्रिजेश रस्तोगी, जिला पंचायत सदस्य ज्ञानेंद्र सिंह, महेश चंद शर्मा, मंगल सिंह चेयरमैन, विनोद शर्मा, अमित सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भागवत जन्म भूमि में शांति की अनुभूति
शुक्रताल। शुकदेव आश्रम में मध्य प्रदेश के विदिशा से आए भागवत भक्तों की कथा में केंद्रीय राज्यमंत्री वीरेंद्र सिंह ने सपत्नीक कथा श्रवण किया। लगातार छठी बार सागर और टीकमगढ़ से लोकसभा सदस्य वीरेंद्र सिंह ने कहा कि भागवत जन्म भूमि में शांति की अनुभूति हुई। संत दर्शन का सौभाग्य मिला, जीवन में ऐसे पल कम ही आते हैं। कथा व्यास आचार्य रवि कृष्ण महाराज का सम्मान किया। यज्ञमान द्धारका प्रसाद चतुर्वेदी और निर्मला देवी ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed