{"_id":"5a68d6094f1c1bb1208b53ab","slug":"81516819977-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी अनंतदेव को मिलेगा सिल्वर मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी अनंतदेव को मिलेगा सिल्वर मेडल
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी अनंतदेव को मिलेगा सिल्वर मेडल
मुजफ्फरनगर। सराहनीय कार्य के लिए डीजीपी की ओर से गणतंत्र दिवस पर एसएसपी अनंत देव को सिल्वर मेडल दिया जाएगा। एसएसपी के अलावा अन्य पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को भी यह मेडल मिलेगा।
गणतंत्र दिवस पर एसएसपी के अलावा एसपी सिटी ओमवीर सिंह, एसपी देहात अजय सहदेव, सीओ जानसठ एसकेएस प्रताप, सीओ खतौली डॉ राजीव कुमार सिंह, शहर कोतवाल अनिल कपरवाल, सीओ पीपी सिंह, इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह, हेडकांस्टेबल कुलभूषण, सिपाही सोहनवीर, विक्रांत को भी यह सम्मान मिलेगा। एसपी सिटी ने बताया कि गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस मुठभेड़ में शामिल रहे पुलिसकर्मियों के अलावा उत्कल ट्रेन हादसे में मदद करने वाले लोगों, एस-7 एस-10 के लोगों के अलावा सराहनीय कार्य करने वालों को भी पुलिस लाइन में सम्मानित किया जाएगा। चरथावल के डबल मर्डर का खुलासा करने वाले चरथावल थाना प्रभरी निरीक्षक जीसी शर्मा भी सम्मानित होंगे। उधर, बुधवार सुबह पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड की रिहर्सल की गई। इस दौरान एसएसपी अनंत देव के अलावा सभी पुलिस अफसर मौजूद रहे।