फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   छात्राओं को निडरता का पाठ पढ़ाया

छात्राओं को निडरता का पाठ पढ़ाया

Fri, 12 Jan 2018 01:01 AM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
छात्राओं को निडरता  का पाठ पढ़ाया
छात्राओं को निडरता का पाठ पढ़ाया
विज्ञापन


भोपा। वुमेन पॉवर लाईन 1090 की जिला प्रभारी बीना शर्मा ने राजकीय कन्या जूनियर हाई स्कूल भोपा में छात्राओं को जर्सी वितरण की। इस दौरान बीएसए चंद्रकेश सिंह यादव भी मौजूद रहे।
बीना शर्मा ने छात्राओं को निडरता का पाठ पढ़ाते हुए महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित महिला हेल्प लाइन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छात्राएं अपने अंदर बहादुरी व हर परिस्थिति में मुकाबले का हौसला पैदा करें। बीएसए चंद्रकेश सिंह यादव ने भी छात्राओं का मार्गदर्शन किया। प्रधानाचार्य रविदत्त गौड़ को स्कूल में महिला हेल्पलाइन तथा पुलिस सुरक्षा से संबंधित नंबर दीवार पर अंकित कराने को कहा। रमेश चंद शर्मा, कल्पना शर्मा, योगेन्द्र नारायण, प्रदीप शर्मा, सुभाष वालिया, सुधीर वालिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी में अशोक हॉउस प्रथम
भोपा। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अशोक हॉऊस ने बाजी मारी। विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कस्बे के जनता इंटर कॉलेज में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई। सब जूनियर एवं सीनियर वर्ग ने प्रतिभाग किया। एसडी इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ एसके गुप्ता ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से छात्र-छात्राओं के अच्छे भविष्य का निर्माण होता है। अशोक सिंघल ने भी छात्र-छात्राओं को शिक्षा व सामाजिकता का पाठ पढ़ाया। कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रहलाद सिंह ने अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। विभिन्न वर्गो में सब जूनियर वर्ग में गांधी हाउस के सार्थक, कुमंतशा, निगम, पटेल हाउस में मोनू पुरी, शगुन, शिवम, जूनियर वर्ग में अशोक हाउस के काजल, सिमरन, किरण कुमार, लक्ष्मी हाउस के फैसल खान, शिवानी, सुभाष बोस हाउस में शुभम, गुलफ्शा, आकांशा राणा ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में अरविंद कुमार, कपिल कुमार, अश्वनी कुमार शामिल रहे। कुश चौधरी, अनीश कुमार, कवरपाल सिंह, अरुण कुमार, यशपाल अरोरा, योगेश कुमार, मनोज कुमार, विपिन कुमार, अनिता देवी, सुमित कुमार का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चकरोड़ कब्जामुक्त कराई
भोपा। राजस्व विभाग की टीम ने पटौली में चकरोड से कब्जा हटवाया। भोपा ग्राम पंचायत के मजरा गांव पटौली में राजस्व विभाग के कानूनगो ओमप्रकाश, लेखपाल मुकेश कुमार, नवीन गौतम, सोमपाल, श्याम लाल की टीम ने मौके पर पहुंचकर चकरोड का कब्जामुक्त कराया। उस पर खड़ी गन्ना और गेहूं की फसल को भी नष्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed