{"_id":"5a3566c94f1c1b3c3d8be143","slug":"81513449161-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्कर पकड़वाओ, ईनाम पाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्कर पकड़वाओ, ईनाम पाओ
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्कर पकड़वाओ, इनाम पाओ
मुजफ्फरनगर। जिले में कीमती पेड़ों के कटान की घटनाओं की रोकथाम को वन विभाग की ओर से तस्कर पकड़वाओ, इनाम पाओ योजना शुरू की है। जो लकड़ी माफिया और अवैध कटान करने वालों को पकड़वाएगा, विभाग उसे नगद इनाम देकर सम्मानित करेगा। इसके अलावा लकड़ी चोरी रोकने और तस्करों की गिरफ्तारी के लिए जिले में चार टीमों का भी गठन किया गया है।
सर्दी के मौसम में कोहरा पड़ने और ठंड बढ़ने से जिले में लकड़ी की चोरी करने वाले माफिया भी सक्रिय हो गए हैं। वन माफिया की निगाहें जिले के मोरना, पुरकाजी, जानसठ, मीरापुर, रामराज, भोपा आदि क्षेत्रों के कीमती खैर, सागौन, शीशम के पेड़ों पर लगी है। हाल में ही लकड़ी माफिया ने जानसठ रेंज के मीरापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कासमपुर खोला और पुरकाजी के फरखपुर के जंगल से खैर के छह पेड़ काटकर चोरी कर लिए, जिसके मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। सर्दी के मौसम में लकड़ी चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जहां सामाजिक वानिकी विभाग ने जिले में चार टीमें गठित की है, वहीं सामाजिक वानिकी प्रभाग के निदेशक सूरज ने भारतीय वन अधिनियम की धारा 66 के तहत तस्कर पकड़वाओ-इनाम पाओ, योजना लागू की है। डीएफओ सूरज ने बताया कि इस योजनों के तहत कोई भी व्यक्ति पेड़ों के अवैध कटान और वन माफियाओं के संबंध में उनके फोन नंबर 7839435166 और 7839434645 पर सूचना दे सकता है। सूचना देने वालों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा जिले में चार टीमें गठित की गई है। जानसठ रेंज में रेंजर एसके बंसल, मोरना रेंज में सिंहराज सिंह पुंडीर, सदर रेंज में कुलदीप सिंह और बुढ़ाना रेंज में सरेंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में टीम बनाई गई है।