{"_id":"5a2ed6a44f1c1b79548c2dd4","slug":"81513019044-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
छपार (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-दून नेशनल हाईवे पर कार की टक्कर लगने से घायल बाइक सवार ग्रामीण की उपचार के दौरान मेरठ में मौत हो गई।
छपार निवासी अब्दुल सलाम उर्फ बादू (45) शनिवार सुबह नौ बजे अपने खेत पर गया था। जयभगवानपुर के रास्ते के निकट वह सड़क पार कर रहा था। अचानक मुजफ्फरनगर की ओर से एक आई-10 कार तेज गति से आई। कार ने उसे अपनी चपेट में लेकर टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह घायल हो गया। कार चालक हरियाणा के पानीपत निवासी यशपाल सिंह कार से उसे मुजफ्फरनगर अस्पताल ले गया। वहां से डाक्टरों ने गंभीरावस्था में मेरठ रेफर कर दिया। एक प्राइवेट नर्सिंग होम में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराए बिना ही उसके परिजनों ने शव को दफना दिया। परिजनों ने इस संबंध में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों की मौत से परिजनों पर गमों का पहाड़ टूट गया है। छपार पुलिस ने ऐसी कोई जानकारी होने से इंकार किया है।