{"_id":"5a21b87d4f1c1b0d698bf6be","slug":"81512159357-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक घंटे देरी से शुरु हुई मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक घंटे देरी से शुरु हुई मतगणना
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक घंटे देरी से शुरू हुई मतगणना
मुजफ्फरनगर।
नगर पालिका एवं नगर पंचायत चुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांति पूर्ण ढंग से पूरी हुई। कूकड़ा नवीन मंडी स्थल में पालिकाध्यक्ष और सभासद पदों की गिनती के लिए 78-78 टेबल लगाई गई थी। एक घंटा देरी से शुरू हुई मतगणना पर निगरानी के लिए डीएम और एसएसपी मौजूद रहे। सहारनपुर मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल और डीआईजी एसके इमुैनल ने मतगणना स्थल का दौरा किया।
कूकड़ा नवीन मंडी स्थल पर मुजफ्फरनगर नगर पालिका के अलावा पुरकाजी एवं चरथावल नगर पंचायतों की मतगणना हुई। मतगणना के आरंभ होने का समय आठ बजे रखा गया था, मगर कुछ अव्यवस्थाओं के चलते एक घंटा दस मिनट देरी से गिनती प्रारंभ हो पाई। पहली बार पालिकाध्यक्ष और वार्ड सभासदों की गिनती के लिए 78-78 टेबल लगाई गई थी। डीएम जीएस प्रियदर्शी और एसएसपी अनंत देव की देखरेख में मतगणना की प्रक्रिया पूरी की गई। नगर पंचायत पुरकाजी और चरथावल के लिए अलग-अलग ब्लॉक बनाए गए थे। बड़ी संख्या में प्रत्याशियों के मतगणना एजेंट मौजूद रहे। पालिका चेयरमैन की मतगणना के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बेचैनी रही। भाजपा प्रत्याशी सुधाराज शर्मा के पति अरविंदराज शर्मा कार्यकर्ताओं के साथ मतगणना स्थल पर पूरे समय मौजूद रहे, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी अंजू अग्रवाल की मतगणना की देखरेख निवर्तमान चेयरमैन पंकज अग्रवाल संभाले रहे। जीत निश्चित होने पर कांग्रेस प्रत्याशी अंजू अग्रवाल वहां आई। भाजपा का कोई बड़ा नेता मतगणना स्थल पर दिखाई नहीं दिया। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए थे। नवीन मंडी स्थल की ओर जाना वाला टे्रफिक डायवर्ट कर दिया गया था। मतगणना का काम तीन बजे तक पूरा कर लिया गया। इस बीच सहारनपुर मंडलायुक्त और डीआईजी ने मतगणना स्थल का दौरा किया।
दो टेबल पर हुआ हंगामा
मुजफ्फरनगर। मतगणना के दौरान दो वार्डों की गिनती में मतगणना एजेंट ने हो हल्ला मचाया। टेबल नंबर 62 पर एक मतपेटी की सील टूटी पाए जाने पर एजेंटों ने हंगामा किया। एडीएम वित्त सुनील कुमार सिंह ने उन्हें समझा बुझा कर शांत किया। टेबल नंबर 38 पर वार्ड 24 के परिणाम को लेकर भी काफी हंगामा रहा। पराजित प्रत्याशी रि-काउंटिंग की मांग करती रही, मगर आरओ और एडीएम ने इंकार कर दिया।
विज्ञापन
झलकियां-
-नगर पंचायत पुरकाजी के मतगणना केंद्र पर एक सांड़ के अचानक आ जाने पर मतगणना अभिकर्ताओं में भगदड़ मच गई। बाद में पुलिस कर्मियों ने लाठी फटकार कर सांड़ को खदेड़ा।
-मतगणना के दौरान प्रशासन ने पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं कर रखी थी। अधिकारी से लेकर मतगणना कर्मी सरकारी हैंडपंप पर पानी पीते नजर आए। पुलिस और मतगणना डयूटी में लगे कर्मचारियों को भोजन के पैकेट वितरित किए।
- चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद पुलिस प्रशासन ने किसी भी विजेता के समर्थकों का न तो नारेबाजी करने दी और न ही जुलूस निकालने दिया।
- बालाजी चौक पर पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊंटवाल के आवास के पास भाजपा कैंप में चुनाव परिणाम को लेकर मायूसी छाई रही। धीरे-धीरे पार्टी के नेता और कार्यकर्ता छिटकने लगे।
-