फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   खतौली में नौ मतों से बिलकीस को जीत

खतौली में नौ मतों से बिलकीस को जीत

Sat, 02 Dec 2017 01:33 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
खतौली में नौ मतों से  बिलकीस को जीत
पूर्व चेयरमैन पारस जैन की मां हारीं
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के चुनाव में सपा प्रत्याशी बिलकिस बेगम ने नौ मतों के मामूली अंतर से भाजपा प्रत्याशी रीतु जैन को हराकर कुर्सी पर कब्जा किया। रितु जैन निवर्तमान पालिकाध्यक्ष पारस जैन की मां हैं।

सपा की निर्वाचित प्रत्याशी बिलकिस बेगम को 10849 मत मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी रितु जैन 10840 मत लेकर दूसरे स्थान पर रहीं। सपा और भाजपा प्रत्याशी में कांटे का मुकाबला रहा। निर्दलीय प्रत्याशी अनिता छाबड़ा 5152 मत लेकर तीसरे स्थान पर रहीं। बसपा प्रत्याशी हज्जन इशमत को 3739 मत मिले। कांग्रेस प्रत्याशी अनीस फात्मा को 600 मत मिले, जबकि एआईएमआईएम पार्टी की प्रत्याशी शमा प्रवीण को मात्र 315 मत मिले। एसडीएम राम अवतार गुप्ता ने सपा प्रत्याशी बिलकिस बेगम को निर्वाचित घोषित करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा। कुल मत 37465 में से 836 मत पत्र निरस्त हुए। जिनमें से 36629 मतों की गिनती हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed