{"_id":"59fb6d344f1c1bee688b8da9","slug":"81509649716-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में सभासद के लिए चार ने नामांकन भरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में सभासद के लिए चार ने नामांकन भरा
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में सभासद के लिए चार ने नामांकन भरा
मुजफ्फरनगर। निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन भी अध्यक्ष पद के लिए यहां कोई दावेदार पर्चा भरने के लिए नहीं पहुंचा। सभासद के लिए चार दावेदारों ने ताल जरूर ठोकी। हालांकि शहर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए तीन दावेदारों ने सामने आते हुए पर्चे खरीदे हैं। नामांकन को लेकर कलक्ट्रेट और तहसील में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
जनपद में दूसरे चरण के तहत 26 नवंबर को दो नगरपालिका परिषदों और आठ नगर पंचायतों के लिए अध्यक्ष और सभासद पदों पर निर्वाचन कराया जाना है। बृहस्पतिवार को नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन भी तहसीलों से लेकर कचहरी तक चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों की आवाजाही से भारी गहमागहमी बनी रही, लेकिन दूसरे दिन भी पालिकाध्यक्ष पद के लिए कोई नामांकन नहीं होने से शहर सीट पर गर्माहट नजर नहीं आ रही है। अभी प्रमुख राजनीतिक दलों से प्रत्याशियों की घोषणा नहीं होने के कारण भी चुनाव का वातावरण ठंडा बना हुआ है। कचहरी स्थित नगरपालिका परिषद के आरओ नगर मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा के न्यायालय में पालिकाध्यक्ष पद के लिए तीन दावेदारों ने पर्चा खरीदा। इस सीट पर सामान्य महिला चुनाव लड़ेगी। पर्चे लेकर सरगर्मी बढ़ाने वालों में गांधी कालोनी निवासी रामप्रसाद शर्मा की पत्नी दर्शना शर्मा शामिल हैं। दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी चमन प्रभा पत्नी विक्रम सिंह बालियान ने रालोद प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र खरीदा है। चमन प्रभा के लिए उनके पति पर्चा लेकर गए। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में इंद्रा कालोनी निवासी अनीता देवी पत्नी अरविंद कुमार के लिए सोहनवीर ने पर्चा खरीदा है। पहले दिन बुधवार को जनपद के दस निकायों के लिए पालिकाध्यक्ष पद के लिए 38 और सभासद पद के लिए 353 नामांकन पत्र खरीदे गए थे। दूसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए जिले में केवल एक ने नामांकन किया। 41 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसमें मुजफ्फरनगर में चार, खतौली में सात, पुरकाजी में तीन, चरथावल में सात, जानसठ में तीन, मीरापुर में सात, भोकरहेड़ी में आठ, बुढ़ाना में एक, शाहपुर में एक नामांकन पत्र खरीदा गया। मीरापुर में केवल एक नामांकन हुआ। इसी तरह सभासद के लिए कुल 16 नामांकन हुए। इनमें मुजफ्फरनगर में आठ, जानसठ में दो, मीरापुर में चार और शाहपुर में दो शामिल है। कुल 290 नामांकन पत्रों को खरीद हुई, इनमें मुजफ्फरनगर के लिए 89, खतौली के लिए 26, पुरकाजी के लिए 21, चरथावल के लिए 49, जानसठ के लिए 27, मीरापुर के लिए 20, भोकरहेड़ी के लिए आठ, बुढ़ाना के लिए 22, शाहपुर के लिए 17, सिसौली के लिए 11 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
ी