{"_id":"59fa1f784f1c1bf2538ba17c","slug":"81509564280-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Updated Thu, 02 Nov 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
छपार (मुजफ्फरनगर)। नेशनल हाईवे पर गांव सिसोना के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगाने का भी प्रयास किया, जिस पर पुलिस ने मौके पर आकर ग्रामीणों को समझा-बुझा कर शांत किया। मृतक अपने घर का इकलौता चिराग था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
नईमंडी कोतवाली क्षेत्र केे गांव रथेड़ी निवासी राधेश्याम कश्यप का इकलौता पुत्र शुभम (18) स्पलेंडर बाइक से रुड़की से आ रहा था। सिसौना के पास पेट्रोल पंप से वह तेल लेकर निकला तो रॉग साइड सामने से गांव रेई निवासी कालूराम ट्रैक्टर-ट्रॉली में मुजफ्फरनगर से धान बेचकर आ रहा था, वह भी तेल डलवाने के लिए पेट्रोल पंप पर जा रहा था। दोनों की सामने से टक्कर हो गई। बाइक सवार शुभम गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। मौके पर परिजनों ने हालत बिगड़ने पर उसे एक प्राईवेट नर्सिंग होम में रेफर करा लिया। वहां पर उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। युवक की मौत की खबर पाकर काफी ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए तथा जाम लगाने का प्रयास किया, जिस पर पुुलिस ने उन्हें समझाबुझा कर शांत किया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर चालक कालूराम को हिरासत में ले लिया। उसके खिलाफ मृतक के परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।