फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दो दिवसीय म्हाड़ी मेला संपन्न

दो दिवसीय म्हाड़ी मेला संपन्न

Thu, 07 Sep 2017 12:24 AM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
दो दिवसीय म्हाड़ी मेला संपन्न
दो दिवसीय म्हाड़ी मेला संपन्न
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। चरथावल में म्हाड़ी पर लगे मेले में दूसरे दिन ग्रामीणों ने जमकर खरीदारी की। मेला आयोजकों ने पुलिस की व्यवस्था की सराहना करते हुए पुलिस टीम को सम्मानित किया। उधर, मंगलवार रात करीब एक बजे तक श्रद्धालुओं ने गोगा म्हाड़ी पर निशान और प्रसाद चढ़ाकर मत्था टेका।
रोहाना मार्ग पर लगी मिठाई, फास्ट फूड, और खेल खिलौनों की दुकानों पर भारी भीड़ लगी रही। झूलों पर बच्चों ने जमकर लुत्फ उठाया। बुधवार को म्हाड़ी परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने कढ़ी चावल का प्रसाद ग्रहण किया। कस्बा प्रभारी नरेश भाटी पीएसी और पुलिस बल के साथ अपराह्न तीन बजे तक म्हाड़ी परिसर में डटे रहे। म्हाड़ी भगत पवन कश्यप, सरदार सिंह, शिवकुमार कश्यप, राजपाल त्यागी, पूर्व सभासद गौरव त्यागी, विजेंद्र त्यागी, नीटू त्यागी ने मेला प्रांगण में सराहनीय योगदान के लिए प्रभारी निरीक्षक डीके त्यागी और कस्बा प्रभारी नरेश भाटी को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन


श्राद्ध में पूर्वजों का स्मरण
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। श्राद्ध शुरू होते ही पहले दिन पड़ने पूर्वजों के श्राद्ध पर लोगों ने तर्पण कर ब्राह्मणों को भोजन कराया। बाजार में नए सामान की खरीदारी में कमी आ गई। मान्यता है कि श्राद्ध को मानने वाले लोग इन दिनों में नए सामान की खरीदारी और नया काम शुरू करने से परहेज करते हैं। व्यापारी नेता अमित कंसल और मनीष गर्ग कहते हैं कि श्राद्ध में कस्बे के बाजार कलां, बस स्टैंड और राजीव मार्केट में रेडीमेड, सराफा कारोबारी और कपड़े की खरीदारी में कमी आई है। हिंदू धर्म के लोग नए निर्माण शुरू करने से बचते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed