फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   लगातार तीसरे दिन भारी वर्षा से जनजीवन थमा

लगातार तीसरे दिन भारी वर्षा से जनजीवन थमा

Sun, 03 Sep 2017 12:08 AM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
लगातार तीसरे दिन भारी  वर्षा से जनजीवन थमा
लगातार तीसरे दिन बारिश से जनजीवन थमा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अपने घरों में कैद रहे। भारी बारिश से शहर की सड़कें तालाब बनी रही। शिवचौक पर पानी भरने से लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। मुख्यमार्गों पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित रहा। शहर की निचली बस्तियों में पानी भरने से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया।

जिले में बीते तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। शनिवार को दोपहर बाद तक लगातार वर्षा होने के कारण लोग अपने घरों में ही कैद रहे। लोग अपने आवश्यक कार्य भी नहीं कर पाए। बाजार भी बारिश के कारण काफी देर से खुले। दिन में 12 बजे तक बहुत ही कम दुकानें खुल पाई थीं। बीते बृहस्पतिवार की शाम से जिले में लगातार बारिश हो रही है। शनिवार को दिन में तेज बारिश से शहर की सड़कें भी तालाब बन गईं। शाम को कुछ देर के लिए ही बारिश रुकी, लेकिन आकाश में काले बादल लगातार छाए रहे। भारी वर्षा के कारण शिवचौक पर इतना पानी भर गया कि कार और मोटरसाइकिल का निकलना भी मुश्किल हो गया। लोगों को आवागमन कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। शहर के प्रकाश चौक पर भी पानी भरने की यही स्थिति रही। नईमंडी, कृष्णापुरी, रामपुरी, जनकपुरी, खालापार के लोगों को अधिक परेशानी उठानी पडी। लगातार बारिश से पुराने मकानों के गिरने का डर भी बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed