{"_id":"59a712534f1c1be8278b4906","slug":"81504121427-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी में सुरक्षा का हुआ रिहर्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचहरी में सुरक्षा का हुआ रिहर्सल
Updated Thu, 31 Aug 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कचहरी में सुरक्षा का हुआ रिहर्सल
मुजफ्फरनगर। पुलिस अधिकारियों ने कचहरी में सुरक्षा का रिहर्सल किया। डॉग स्क्वॉड को भी साथ लेकर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यह पता किया कि कचहरी में किसी वारदात या अपराधी के भागने आदि घटनाएं होने पर किस तरह से पुलिस नाकेबंदी करेगी। साथ ही यह भी जाना कि कहां और किस स्थान पर पुलिस बल तैनात किया जाए।
एसएसपी के निर्देश पर बुधवार को पुलिस अधिकारियों ने कचहरी में चेकिंग अभियान चलाया। एसटी सिटी ओमवीर सिंह के निर्देशन में आरआई वीरेंद्र सिंह, सिविल लाइन इंस्पेक्टर जीएस शर्मा आदि ने भारी पुलिस बल और डॉग स्क्वॉड के साथ सघन चेेकिंग अभियान चलाया। कचहरी के सभी गेेट पर पुलिस बल तैनात कर अभियान चलाया। अभियान के जरिए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान संदिग्ध लोगों की तलाशी ली। कचहरी परिसर में आने वाले वाहन चालकों, वाहनों एवं बिना किसी काम के कचहरी परिसर में खड़े वाहन स्वामियों आदि की जहां तलाशी ली गई, वहीं कचहरी के प्रकाश चौक, रेलवे रोड गेट आदि पर पुलिस ने वाहनों की तलाशी के साथ साथ चेकिंग भी की। लोगों से कचहरी में आने का कारण पूछा गया। हालांकि चेकिंग के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।