फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   राधा-कृष्ण की झांकी में सजे बच्चे

राधा-कृष्ण की झांकी में सजे बच्चे

Sun, 13 Aug 2017 01:29 AM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
राधा-कृष्ण की झांकी में सजे बच्चे
राधा-कृष्ण की झांकी में सजे बच्चे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में बच्चों ने राधा-कृष्ण की झांकियां सजाई और आकर्षक वेश भूषा में कान्हा के गीत गाए। फैंसी ड्रेस, मटकी फोड़ कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने धूम मचाई।
नईमंडी स्थित चिल्ड्रन होम स्कूल में आशीष और नंदिनी ने मैया यशोदा गाने पर नृत्य किया। तानिया, वानिया, कृषिका, आरव, अवनिशा, शौर्य, अनंत, अवनि, गौरांगी, भानिया, आराध्या गर्ग, नीतिया, विवान आदि गीत, नृत्य से समां बांधा। अतिथि नीलू खोसला और निधि अग्रवाल ने बच्चों को पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्या दीपा गुप्ता, शालू, शशि, मुस्कान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्लेवैल किड्स किंडर गार्टेन प्ले स्कूल साउथ सिविल लाइन में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चे राधा और कृष्ण का मनमोहक रूप धारण कर वाहवाही लूटे। हुदा, उकाशा, कृष्णा, शौर्य, आफिया, अराध्या, आयुष्मान, आनिया, रुद्र, अलीजा, प्रियांशी, आरव, नव्या आदि ने शानदार प्रस्तुति की। बच्चों ने देशभक्ति गीत गाए। संस्था प्रबंधक प्रदीप बंसल ने बच्चों को पुरस्कृत किया। नीरा, प्रिया, मुनेश, रश्मि, कर्मवीर आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोल्डन पब्लिक स्कूल में बच्चों ने आकर्षक वेशभूषा में झांकियां प्रस्तुत की। प्रधानाचार्या आराधना वर्मा ने बच्चों को कृष्ण जन्माष्टमी का महत्व बताया। नईमंडी स्थित दून वैली स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर बच्चों ने गीत-नृत्य प्रस्तुत किए। निदेशक अनुराग सिंघल, प्रबंधक सुमन, रीता गोयल, रुचि शर्मा उपस्थ्ति रही। लीडा किड्स गार्डन में बच्चों ने मनोहारी पोशाक पहनी। नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। प्रधानाचार्या विनिता चौधरी ने जन्माष्टमी पर्व के बारे में बताया।
न्यू होरिजोन स्कूल में बच्चे राधा-कृष्ण गोपी एवं ग्वाला की पोशाक पहनकर आए। रसखान और श्रीकृष्ण मिलन की प्रस्तुति सराहनीय रही। मटकी सजाना, बांसुरी बनाना, झूला सजाना आदि प्रतियोगिताएं हुई। प्रधानाचार्या मीनाक्षी मित्तल ने कहा कि त्यौहार संस्कृति को जीवित रखते हैं।

केशवपुरी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में अतिथि प्रीति सैनी ने दीप प्रज्वलित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी, वेदप्रकाश सिंघल ने भगवान श्रीकृष्ण के आदर्श सुनाए। श्रीकृष्ण सज्जा में अर्जित, रुद्राक्षी सैनी, हितांशी अपने वर्ग में प्रथम रहे। श्यामलाल, संसपाल आदि रहे। साकेत कालोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाई स्कूल में भारत विकास परिषद समृद्धि द्वारा राधा-कृष्ण रुप सज्जा प्रतियोगिता हुई। नंदिनी, आराध्या, आशु, श्रुति, सृष्टि ने प्रथम स्थान पाया। कृष्ण सज्जा में वैभव शर्मा, गोविंद, शौर्य, जाहन्वी, युगांश कौशिक को पहला पुरस्कार मिला। ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल लालूखेड़ी में बच्चों ने रंग-बिरंगी पोशाकों और लोकगीतों पर नृत्य किया। निदेशक पीके निर्वाल एवं प्रधानाचार्य मेघराज सिंह ने विचार रखे। अर्जुन निर्वाल, रेनू त्यागी ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed